फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jyoti Maurya Case: SDM Jyoti Maurya did not appear before the court, now hearing will be held on September 18

Jyoti Maurya Case : कोर्ट के सामने उपस्थित नहीं हुईं SDM ज्योति मौर्य, अब 18 सितंबर को होगी सुनवाई

Fri, 18 Aug 2023 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 07:24 PM IST
सार

ज्योति मौर्य का कहना है कि प्रशिक्षण के कारण वह कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हो पा रही हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अब 22 सितंबर की तिथि मुकर्रर की है। इसके पहले 11 जुलाई को सुनवाई के दौरान ज्योति मौर्य उपस्थित नहीं हुई थीं।

विज्ञापन
Jyoti Maurya Case: SDM Jyoti Maurya did not appear before the court, now hearing will be held on September 18
ज्योति मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद पारिवारिक न्यायालय में लंबित तलाक के मुकदमे में पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य शुक्रवार को हाजिर नहीं हुईं। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के लिए अधिवक्ता के माध्यम से माफी पत्र न्यायालय में दाखिल कर कुछ दिन की मोहलत मांगी है। ज्योति मौर्य का कहना है कि प्रशिक्षण के कारण वह कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हो पा रही हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अब 22 सितंबर की तिथि मुकर्रर की है। इसके पहले 11 जुलाई को सुनवाई के दौरान ज्योति मौर्य उपस्थित नहीं हुई थीं। इसका कारण उन्होंने अवकाश न मिलना बताया था। उधर आज आलोक मौर्य भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए और उन्होंने भी गैर हाजिरी के लिए कोर्ट में वकील के माध्यम से माफी पत्र प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

न्यायालय में लंबित है तलाक का मुकदमा

आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य की शादी 2010 में हुई थी। 2009 में आलोक का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने ज्योति की पढ़ाई करवाई। साल 2015 में ज्योति का चयन एसडीएम पद पर हो गया। लोक सेवा आयोग से महिलाओं में ज्योति की तीसरी रैंक और ऑल ओवर 16वीं रैंक थी। सभी बहुत खुश थे। 2015 में जुड़वां बच्चियां हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed