फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice Shekhar Yadav will now hear civil cases, has come into the news for his controversial remarks

UP : न्यायमूर्ति शेखर यादव अब सिविल मामलों की करेंगे सुनवाई, विवादास्पद टिप्पणी को लेकर आए हैं चर्चा में

Fri, 13 Dec 2024 11:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 11:20 AM IST
सार

हाईकोर्ट की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए रोस्टर के तहत न्यायमूर्ति यादव को वर्ष 2010 तक दायर किए गए सिविल मामलों में प्रथम अपील सुनने का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन
Justice Shekhar Yadav will now hear civil cases, has come into the news for his controversial remarks
न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जवाब तलब करने से सुर्खियों में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव अब सिविल मामलों की सुनवाई करेंगे। हाईकोर्ट की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए रोस्टर के तहत न्यायमूर्ति यादव को वर्ष 2010 तक दायर किए गए सिविल मामलों में प्रथम अपील सुनने का दायित्व दिया गया है। करीब छह महीने से वह आपराधिक मामलों की सुनवाई करते आ रहे थे। यह रोस्टर 16 दिसंबर से प्रभावी होगा। इसके मुताबिक, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह जमानत के बड़े प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। न्यायमूर्ति शैलेंद्र क्षितिज को 2011 से अब तक दायर सिविल मामलों की प्रथम अपील व अन्य मामलों की सुनवाई का जिम्मा दिया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed