फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   justice retired

जस्टिस सुधीर अग्रवाल बने एशिया के सबसे अधिक मुकदमे तय करने वाले जज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
justice retired
\\n\\n\\nप्रयागराज\\nइलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल एशिया के सबसे अधिक मुकदमे तय करने वाले न्यायाधीश बन गए हैं। 23अप्रैल 2020 को सेवा अवकाश लेने तक न्यायमूर्ति अग्रवाल ने एक लाख चालीस हजार साठ मुकदमे तय कर कीर्तिमान स्थापित किया। बृहस्पतिवार को उन्हें मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर की अध्यक्षता में फुलकोर्ट फेयरवेल में भावभीनी विदायी दी गयी।\\nन्यायमूर्ति अग्रवाल ने अयोध्या राम जन्म भूमि विवाद, ज्योतिष पीठ शंकराचार्य विवाद,प्राइमरी स्कूलो की दशा सुधारने के लिए नेताओं व ब्यूरोक्रेट के बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य करने,प्रदर्शन के दौरान संपत्ति की भरपाई करने,शंकरगढ़ रियासत से 45 गांवों को मुक्त करने ,एडेड अल्पसंख्यक विद्यालयों में लिखित परीक्षा से अध्यापक भर्ती प्रक्रिया वैध करार देने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले दिये।\\nन्यायमूर्ति अग्रवाल का जन्म फिरोजाबाद में हुआ। वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता रहे।5अक्तूबर 2005को न्यायमूर्ति बने ।10अगस्त 2007को,स्थायी न्यायमूर्ति बने और 23अप्रैल 20को सेवा अवकाश ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed