{"_id":"5bcf3a78bdec226939027f70","slug":"justice-govind-mathur-appointed-acting-chief-justice-of-allahabad-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायमूर्ति गोविंद माथुर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायमूर्ति गोविंद माथुर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
भाषा, प्रयागराज
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
allahabad high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायमूर्ति गोविंद माथुर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले आज सेवानिवृत्त हो गए। न्यायमूर्ति माथुर ने शुरुआत में राजस्थान उच्च न्यायालय में वकालत की और बाद में उन्हें न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया। उनका तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय कर दिया गया और उन्होंने 21 नवम्बर, 2017 को शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंगलवार को दिन में मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी मौजूदा न्यायाधीश, बार के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य, वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी और राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
समारोह में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आई के चतुर्वेदी, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ए. डी. सौंदर, उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह और भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश ने मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले ने पीठ और बार के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बगैर वह इतने अधिक निर्णय नहीं दे सकते थे।
विज्ञापन