फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice Amreshwar Pratap appointed Chief Justice of Patna High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

Sat, 10 Nov 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sat, 10 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Justice Amreshwar Pratap appointed Chief Justice of Patna High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप शाही पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिए गए हैं। केंद्रीय विधि मंत्रालय से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ न्यायमूर्ति एपी शाही ने 1985 में विधि स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में सिविल व संवैधानिक मामलों की वकालत शुरू की थी। 

वह एएआई, डीम्ड यूनिवर्सिटी व एमआरआई इंस्टीट्यूट ऑफ  मैथ सहित कई शैक्षिक संस्थानों के वकील भी रहे। वह 24 सितंबर 2004 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश और 18 अगस्त 2005 को स्थायी जज बने। 
विज्ञापन


बूचड़खानों को बंद करने के मामले में उन्होंने अपने फैसले में कहा था कि सरकार बूचड़खाने बंद करके किसी को खाने के मूल अधिकार से वंचित नहीं कर सकती। 

खाने का अधिकार में अपनी पसंद का खाना शामिल है, जिसमें मांस खाने का भी अधिकार है। इसके अलावा सरकारी वकीलों की नियुक्ति में महाधिवक्ता के अधिकार बताते हुए उन्होंने सरकार को वकीलों की नियुक्ति की समीक्षा करने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed