फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Junior stabs 8th class student in school, accused was admitted two days ago

Prayagraj : स्कूल में आठवीं के छात्र को जूनियर ने मारा चाकू, आरोपी का दो दिन पहले हुआ था दाखिला

Thu, 17 Jul 2025 11:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 11:29 AM IST
सार

धूमनगंज के मुंडेरा स्थित स्कूल में आठवीं के छात्र को जूनियर छात्र ने चाकू मार दिया। जख्मी हाल में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Junior stabs 8th class student in school, accused was admitted two days ago
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

धूमनगंज के मुंडेरा स्थित स्कूल में आठवीं के छात्र को जूनियर छात्र ने चाकू मार दिया। जख्मी हाल में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

भुक्तभोगी छात्र हरवारा का रहने वाला है। उसके पिता हनुमानगंज स्थित इंटर कॉलेज में कर्मचारी हैं। मां ने बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह भी बेटा स्कूल गया था। बेटे ने बताया कि सुबह 9:30 बजे के करीब लंच के दौरान वह दोस्त से बात कर रहा था। इसी दौरान छठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र आया और उसे गाली देने लगा।

विज्ञापन

प्रिंसिपल से शिकायत की बात कहने पर उसने बैग से चाकू निकाल लिया। वह उसे हाथ पकड़कर प्रिंसिपल रूम में ले जाने लगा तो उसने चाकू से हमला कर दिया। पीठ में चाकू लगने से वह जख्मी होकर चीखने लगा तो शिक्षक व अन्य स्टाफ आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र की मां ने धूमनगंज थाने में नामजद तहरीर दी है। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी छात्र का पता लगाया जा रहा है।

 

एक दिन पहले हुआ था विवाद

मां का कहना है कि आरोपी छात्र से एक दिन पहले बेटे का विवाद हुआ था। विवाद किस बात को लेकर हुआ यह साफ नहीं है। इसी विवाद को लेकर बुधवार को बेटे पर हमला किया गया। आरोपी छात्र का दो दिन पहले ही स्कूल में दाखिला हुआ है। वह जब स्कूल पहुंचीं तो आरोपी छात्र को स्कूल वालों ने एक कक्षा में बंद कर दिया था। मां के मुताबिक बेटे ने यह भी बताया कि उसने किसी तरह प्रिंसिपल कक्ष में घुसकर अपनी जान बचाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed