फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   judicial commission constituted for the Ateeq-Ashraf murder case reached again, the statement of the doctors

Ateeq Ahmad News :  अतीक-अशरफ हत्याकांड को गठित न्यायिक आयोग फिर पहुंचा, डॉक्टरों का दर्ज होगा बयान

Sun, 02 Jul 2023 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय आयोग अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच कर रहा है। अब तक आयोग कॉल्विन अस्पताल के डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ ही मीडियाकर्मियों व पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर चुका है।

विज्ञापन
judicial commission constituted for the Ateeq-Ashraf murder case reached again, the statement of the doctors
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग शनिवार देर शाम एक बार फिर शहर पहुंचा। पांचों सदस्यों ने सर्किट हाउस में पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक की। आयोग रविवार को कुछ लोगों से पूछताछ या बयान दर्ज कर सकता है। इनमें पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी शामिल हैं। आयोग अभी तक 60 लोगाें से पूछताछ कर चुका है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय आयोग अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच कर रहा है। अब तक आयोग कॉल्विन अस्पताल के डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ ही मीडियाकर्मियों व पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर चुका है। इनके शपथपत्र भी लिए गए हैं। बयानों का घटना के वीडियो फुटेज से मिलान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को आयोग के सदस्य सर्किट हाउस पहुंचे और पुलिस विभाग के आला अफसरों से बातचीत की। रविवार को हत्याकांड के संबंध में आयोग कुछ अन्य लोगों से पूछताछ कर सकता है। इसमें वह डॉक्टर भी शामिल हैं, जिन्होंने अतीक-अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन कैंप करेगा आयोग
सूत्रों का कहना है कि न्यायिक आयोग के सदस्य अगले दो दिनों तक शहर में ही रहकर साक्ष्य जुटाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले तीन बार 20 अप्रैल, छह मई व 17 मई को भी आयोग शहर आ चुका है। इस दौरान घटनास्थल व धूमनगंज थाने के निरीक्षण के साथ ही सीन रिक्रिएशन भी कराया जा चुका है। 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद 16 अप्रैल को तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया गया था। आयोग को दो महीने में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन यह समय सीमा बीत गई। फिर, आयोग में दो सदस्य और बढ़ाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed