फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Judge strict listening to the grievance of the advocate trapped in the jam

हाईकोर्ट : जाम में फंसे अधिवक्ता की व्यथा सुन जज सख्त, हाईकोर्ट के आसपास ट्रैफिक प्लान संग एसपी ट्रैफिक तलब

Thu, 22 Sep 2022 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 12:07 AM IST
सार

याची के अधिवक्ता सहर नकवी ने कोर्ट को बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण उसे अपना वाहन हाईकोर्ट गेट से एक किमी दूर पार्क कर जल्दी में आना पड़ा कि चार बजे के पहले कोर्ट में पहुंच सके। ताकि, उसका केस अदम पैरवी में खारिज न हो जाए।

विज्ञापन
Judge strict listening to the grievance of the advocate trapped in the jam
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर के आसपास ट्रैफिक जाम से निजात पाने की योजना सहित एसपी ट्रैफिक प्रयागराज को 23 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट तक पहुंचने की ट्रैफिक एवं वाहन पार्किंग की उचित योजना पेश की जाए ताकि, हाईकोर्ट आने जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या न उत्पन्न हो। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने तैय्यबा बेगम की गुजारा भत्ते को लेकर दाखिल याचिका पर दिया है।

विज्ञापन



याची के अधिवक्ता सहर नकवी ने कोर्ट को बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण उसे अपना वाहन हाईकोर्ट गेट से एक किमी दूर पार्क कर जल्दी में आना पड़ा कि चार बजे के पहले कोर्ट में पहुंच सके। ताकि, उसका केस अदम पैरवी में खारिज न हो जाए।

विज्ञापन

 

 

सड़क पर कुछ पुलिसवाले भी थे, किन्तु वह ट्रैफिक जाम तथा पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने में असमर्थ थे। कोर्ट में मौजूद वकीलों सहित वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह ने भी सुर मिलाया। कहा, उचित आदेश जारी किया जाना चाहिए। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता को अगली सुनवाई के समय कोर्ट में सहयोग के लिए मौजूद रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed