फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Joining the workers union team, Rajiv, Manoj and Sarvesh

वर्कर्स यूनियन टीम में शामिल हुए राजीव, मनोज और सर्वेश

Tue, 02 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Joining the workers union team, Rajiv, Manoj and Sarvesh
Joining the workers union team, Rajiv, Manoj and Sarvesh - फोटो : CITY DESK
वर्कर्स यूनियन टीम में शामिल हुए राजीव, मनोज और सर्वेश
विज्ञापन

प्रयागराज। नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के इलाहाबाद मंडल में रिक्त पदों का चुनाव सोमवार को कोरल क्लब में हुआ। यूनियन नेता डीबी सिंह और सैय्यद वकार हुसैन की देखरेख में हुए इस चुनाव में राजीव सिंह को संयुक्त मंडल मंत्री, मनोज श्रीवास्तव और सर्वेश तिवारी को सहायक मंडल मंत्री का दायित्व मिला।

चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर वर्कर्स यूनियन के जोनल महामंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि संगठन रेल कर्मियों के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध है। कहा कि वर्कर्स यूनियन ने रेल मंत्रालय की सौ दिवसीय कार्य योजना पर अपना विरोध जताया है। इस योजना को रोकने के लिए इंडियन रेलवे इंपलाइज फेडरेशन देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के मुख्य संरक्षक एसएन ठाकुर, संजय तिवारी, विनय तिवारी, सैय्यद इरफात अली, दुर्गेश नंदन, एएन मिश्र, अरविंद तिवारी, जितेंद्र राय, एसडी मिश्र, वरुण कुमार, राम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed