फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Join roadways travelers will find cold water

रोडवेज यात्रियों को मिलेगा फ्री में ठंडा पानी

Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Join roadways travelers will find cold water
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर अब यात्रियों को फ्री में ठंडा-ठंडा पानी नसीब होगा। इसके लिए यात्रियों को एक रुपये भी खर्च  नहीं करने होंगे। यह संभव हुआ है बस स्टेशन पर लगे एक हजार लीटर की क्षमता वाले चिलर प्लांट से। इसका उद्घाटन बुधवार को मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने किया। उन्होंने इसके अलावा इलाहाबाद से लखनऊ, कानपुर एवं गोरखपुर के लिए पवन गोल्ड और मोहनी सेवा की दो-दो नई बसों को भी हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस बस स्टेशन पर लंबे समय से यात्री ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाने की मांग कर रहे थे। यहां जो वाटर कूलर था वह आए दिन खराब रहता था। इस वजह से यात्रियों को गर्मी के इस मौसम में ठंडे पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। फिलहाल यात्री सुविधा के मद्देनजर यहां सिविल लाइंस व्यापार मंडल के सहयोग से एक चिलर प्लांट के साथ एक नया वाटर कूलर लगा दिया गया है। इस मौके पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव ने कहा कि इस सुविधा से निश्चित ही यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री शकील अहमद ने किया। उन्होंने बताया कि चिलर प्लांट से प्रति घंटे एक हजार लीटर शीतल पेयजल यात्रियों को उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में मंडलायुक्त की मौजूदगी में इलाहाबाद से गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ के लिए दो-दो पवन गोल्ड और मोहनी बस सेवा भी शुरू की गई। इन सभी बसों को मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, विनोद चंद्र दुबे, सरदार जोगिंदर सिंह, अजीत सिंह, विजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed