{"_id":"53399d29bbaeb1f6f10dbf65dd362c88","slug":"job-seekers-arrived-on-the-btc-trainees-baton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी मांगने पहुंचे बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी मांगने पहुंचे बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षा निदेशालय पर हंगामा कर रहे बीटीसी प्रशिक्षुओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज तथा भगदड़ में कई लोगों को गंभीर चोट लगी है।
सहायक अध्यापक के 15 हजार पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन लिया जा चुका है। इसके लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर प्रशिक्षु लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उनका शिक्षा निदेशालय पर जमावड़ा हुआ। मांग नहीं सुने जाने से नाराज प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव तथा अन्य कक्ष में तालाबंदी कर दी। जबकि, कर्मचारी भीतर ही रहे।
उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस तरह से बंधक बनाए जाने से कर्मचारियों में भी नाराजगी रही तथा सूचना पाकर फोर्स निदेशालय पहुंच गई। प्रशिक्षुओं का विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें विमुक्त, भानु, अजीत, मुकेश, अंकुर समेत अनेक प्रशिक्षुओं को चोटे आई हैं। कई को सिर पर भी चोट लगी है। इससे प्रशिक्षुओं का गुस्सा और भड़क गया है। उन्होंने तेज आंदोलन की घोषणा की है।