फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Job: Application for recruitment to 128 posts of Assistant Professor from today, read details

Job: असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से, पढ़ें डिटेल

Fri, 25 Jun 2021 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jun 2021 10:01 PM IST
सार

  • यूपीपीएससी ने एक माह में जारी किया तीसरा विज्ञापन

विज्ञापन
Job: Application for recruitment to 128 posts of Assistant Professor from today, read details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती होनी जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इस भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। शनिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यूपीपीएससी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की भर्ती के लिए एक माह  के भीतर तीसरा विज्ञापन जारी किया गया है। इससे पहले 28 मई एवं चार जून को विज्ञापन जारी किए गए थे, जिनके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों के साथ ही मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के तहत कार्मिक अधिकारी और उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी महाविद्यालयों में प्रोफेसर इल्मुल अदबिया के पदों पर भी भर्ती के लिए ऑनलान आवेदन मांगे हैं। आयोग 26 जून को इन सभी पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा और इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट किए जाने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में असिस्टेंट प्रोफेसर आर्थोपेडिक्स, एनेस्थीसियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, टीबी एंड चेस्ट, डेंटिस्ट्री, न्यूरो सर्जरी, पैथालॉजी, स्किन एंड वीडी, पीडियाट्रिक्स, यूरोलॉजी, रेडियोडायग्नोसिस, साइकियाट्री, आब्स एंड गायनी, ईएनटी, फोरेंसिक मेडिसिन, मेडिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, आफ्थलमोलॉजी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, फिजीसिस्ट, स्टेटिस्टिक एंड डेमोग्राफी (ऑब्स एंड गायनी विभाग), केमिस्ट (फार्माकोलॉजी विभाग), एनॉटमी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, आर्थोडोन्टिक्स (प्लास्टिक सर्जरी) के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed