फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jismophoshi's business was going on for a year

साल भर से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Thu, 04 Apr 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jismophoshi's business was going on for a year
marital rape - फोटो : pexels.com

प्यार के नाम पर फंसाकर युवती से जबरन देह व्यापार कराने के तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी जार्जटाउन में जिस्मफरोशी का धंधा पिछले एक साल से कर रहे थे। वह ऑन डिमांड दूसरे शहरों से भी युवतियां बुलाते थे। 

विज्ञापन

बुधवार को तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अंकित उर्फ आनंद वर्मा उर्फ अनंत निवासी पुराना कटरा, खुशी सिंह निवासी मीरा रोड ठाणे, मुंबई व नितीश चौधरी निवासी बाघंबरी रोड अल्लापुर शामिल हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अंकित ने मीरापुर निवासी 23 वर्षीय युवती को पहले प्यार के नाम पर फंसाया। फिर 21 मार्च को जार्जटाउन स्थित अपने फ्लैट पर ले जाकर बंधक बना लिया। इस संबंध में घरवालों ने अतरसुइया थाने में युवती को अगवा करने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, बंधक बनाने के बाद अंकित व खुशी युवती से जबरन देह व्यापार कराने लगे। फ्लैट में गलत काम कराने के साथ ही उसे होटलों में भी भेजा जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, युवती की तलाश में जुटे मीरापुर चौकी प्रभारी पंकज भाष्कर ने जार्जटाउन स्थित फ्लैट पर छापा मारकर न सिर्फ युवती को मुक्त कराया, बल्कि तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अफसरों का दावा है कि आरोपियों को सिविल लाइंस स्थित पीडी टंडन पार्क के पास से तब पकड़ा गया, जब वह युवती को बेचने की फिराक में थे। इनके कब्जे से चार मोबाइल, लैपटॉप व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह की मास्टरमाइंड गिरफ्तार महिला खुशी है। अंकित युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर ले आता था, जिसके बाद उन्हें इस धंधे में धकेल दिया जाता था।


पकड़ा गया तीसरा आरोपी नितीश युवती को ग्राहकों तक पहुंचाने व वहां से वापस लाने का काम करता था। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह करीब साल भर से जार्जटाउन में धंधा संचालित कर रहे थे। इसके लिए वह किराए पर कमरा लेते थे। मकान मालिक को शक न हो, इसके लिए ही अंकित व खुशी खुद को पति-पत्नी बताते थे। 

बुरी तरह पीटते थे, दाग दिया था सिगरेट से
युवती ने आपबीती सुनाई तो पुलिसवाले भी स्तब्ध रह गए। उसने बताया कि विरोध पर उसे बुरी तरह पीटा जाता था। पति-पत्नी मिलकर उसे डंडों से पीटते थे। आवाज बाहर न जाए, इसके लिए उसका मुंह भी बांध दिया जाता था। यही नहीं उसे सिगरेट से भी दागा गया, जिसके निशान शरीर पर मौजूद थे।


दूसरे शहरों से भी आती थीं युवतियां
सीओ बैरहना एएसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई बातों का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में कई अन्य युवतियां भी थीं जो दूसरे शहरों की रहने वाली हैं। उन्हें ऑन डिमांड कॉल करके बुलाया जाता था। इसके एवज में उन्हें मोटी रकम भी दी जाती थी। एएसपी ने बताया कि अगवा की गई युवती ने सिविल लाइंस व जार्जटाउन स्थित दो होटलों में भेजे जाने की बात बताई है। इस संबंध में होटल संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed