{"_id":"60a128dcc09aad6a5670bc7c","slug":"jhunsi-rajiv-arrives-at-a-stranger-s-phone-call-to-deliver-plasma-1600-kilometers-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अजनबी की फोन कॉल पर 1600 किलोमीटर दूर प्लाज्मा देने पहुंचे झूंसी के राजीव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अजनबी की फोन कॉल पर 1600 किलोमीटर दूर प्लाज्मा देने पहुंचे झूंसी के राजीव
Sun, 16 May 2021 07:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 May 2021 07:44 PM IST
सार
- राष्ट्रीय रक्तदाता के नाम से मशहूर हैं नेहरु ग्राम भारती के रिसर्च स्कॉलर राजीव मिश्र
- मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में भर्ती सुधीर गुज्जर को प्लाज्मा डोनेट कर बचाई जान
- 75 दफे रक्तदान कर चुके हैं राजीव, मुख्यमंत्री समेत कई राज्यपाल कर चुके हैं सम्मानित
विज्ञापन
prayagraj news : राजीव मिश्र।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
हैलो, रक्तदाता राजीव मिश्र बोल रहे हैं। जी बोल रहा हूं, आपके बारे में सोशल मीडिया पर कई दफे पढ़ा है। इस वक्त मेदांता गुरुग्राम में मेरा भाई भर्ती है। उसे प्लाज्मा की सख्त आवश्यकता है। क्या आप मदद कर सकते हैं। जवाब आया, आप कुछ घंटों का इंतजार करें, मैं स्वंय प्लाज्मा डोनेट करने गुरुग्राम आ रहा हूं। एक अजनबी के फोन कॉल पर झूंसी के राजीव मिश्र 1600 किलोमीटर का सफर तय कर मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे और जरुरतमंद युवक को प्लाज्मा डोनेट किया।
मूलत: बलिया के रहने वाले राजीव मिश्र इन दिनों हनुमानगंज स्थित नेहरु ग्राम भारती विश्वविद्यालय से शोध कर रहे हैं। उन्हें रक्तदान के लिए राष्ट्रीय रक्तदाता के नाम से भी जाना जाता है। रक्तदान को जुनून के रुप में लेने वाले और युवाओं के प्रेरणा स्रोत राष्ट्रीय रक्तदाता राजीव मिश्र को कुछ रोज पहले बागपत से एक कॉल आई। फोन करने वाले अपना नाम सुरेश गुज्जर बताया। सुरेश ने राजीव को बताया कि इस वक्त उसका भाई सुधीर गुज्जर कोरोना संक्रमित होने के कारण गुरुग्राम स्थित मेदांता हास्पिटल में भर्ती है।
सुरेश ने बताया कि हमारे भाई की जान बचना मुश्किल है भैया, आप हमारी सहायता करें, बहुत मेहरबानी होगी। उसे बी पाजीटिव प्लज्मा की जरुरत है। यह सुनकर रक्तदाता राजीव ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर प्लाज्मा डोनेट करने की ठान ली। दो दिन बाद वह गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल पहुंचे तथा सुधीर को अपना प्लाज्मा डोनेट किया। अब सुधीर की जान खतरे से बाहर है। राजीव का कहना है कि बागपत के सुरेश गुज्जर को किसी के जरिए उनका मोबाइल नंबर नंबर मिला था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय रक्तदाता राजीव मिश्र को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने 75 बार रक्तदान के लिए जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी से लेह लद्दाख और पड़ोसी देश नेपाल तक साथ ही साथ भारत के अन्य कई राज्यों में रक्तदान के लिए 55410 किलोमीटर की यात्रा के लिए सम्मानित किया है।। रक्तदाता राजीव की मानें तो विश्व की सबसे बड़ी गूगल वेबसाइट के अनुसार 55410 किलोमीटर की यात्रा रक्तदान के लिए कोई नहीं किया है राजीव को यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी सम्मानित कर चुके हैं।