फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jhalwa-Codeine-Cough-Syrup-Seized-STF-Airport-Police-Three-Arrested

प्रयागराज : झलवा में एक करोड़ की कोडीनयुक्त कफ सिरप पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 03:41 PM IST
सार

प्रयागराज के झलवा में एसटीएफ और एयरपोर्ट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर करीब एक करोड़ रुपये की कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Jhalwa-Codeine-Cough-Syrup-Seized-STF-Airport-Police-Three-Arrested
प्रतिबंधित कोडीनयुयक्त सिरप के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाल।

विस्तार

झलवा में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और एयरपोर्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब एक करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर कफ सिरप के सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

संयुक्त टीम को कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप के बारे में सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसटीएफ की टीम ने एयरपोर्ट थाना पुलिस के साथ रविवार शाम करीब सात बजे झलवा में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में कफ सिरप बरामद की।

विज्ञापन


बरामद कफ सिरप की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी बरामदगी की मात्रा और आरोपियों के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, मामले का विस्तृत खुलासा सोमवार को किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई नेटवर्क की जांच

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से प्रयागराज लाई जाती थी। यहां शहर में अलग-अलग ठिकानों पर इसे स्टोर करने के बाद अन्य राज्यों में भेजे जाने की बात सामने आई है।

मेडिकल स्टोरों में सप्लाई की थी तैयारी

पूछताछ में सामने आया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप को प्रयागराज के मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े कारोबारियों और उन ठिकानों की भी पड़ताल कर रही है, जहां सिरप की सप्लाई की जानी थी। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed