{"_id":"69fe4c329d90e1483d09761c","slug":"jewellery-recovered-at-the-behest-of-the-students-murderer-allahabad-news-c-407-1-ggp1003-14609-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छात्रा के हत्यारोपी के निशानदेही पर जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छात्रा के हत्यारोपी के निशानदेही पर जेवरात बरामद
Sat, 09 May 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 09 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के गांव से 16 दिन पूर्व लापता छात्रा की हत्या के नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जेवरात एवं हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया।
डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बाल अपचारी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर से मृतका द्वारा साथ ले गए अधिकांश सोने-चांदी के जेवरात, उसका बैग एवं कपड़े और हत्या में प्रयोग किया गया ब्लेड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी का चालान कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय हाई स्कूल की छात्रा 20 अप्रैल को लापता हो गई थी। छात्रा की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि 12वीं पास एक लड़का उसकी बेटी से मोबाइल फोन पर अक्सर बात करता है। पुलिस ने बहरिया थाना क्षेत्र निवासी आरोपी एवं उसकी महिला मित्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी ने उसी दिन उसकी गला दबाकर एवं कटर ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आरोपी की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को मऊआइमा ब्लॉक के हरखपुर गांव से गुजरने वाली शारदा सहायक नहर के किनारे झाड़ी से पुलिस को छात्रा का सड़ा गला शव मिला था।
विज्ञापन
जेवरात बरामदगी से खुश नहीं छात्रा के परिजन
आरोपी के घर से बरामद आधे-अधूरे जेवरात से मृतका के परिजन खुश नहीं हैं। छात्रा की मां का आरोप है कि बेटी जितने जेवरात ले गई थी, पुलिस ने पूरा बरामद नहीं किया है। शुक्रवार को छात्रा की हत्या के आरोपी बाल अपचारी का मेडिकल कराने के बाद जैसे ही पुलिस उसे थाने ले आई वहां मौजूद छात्रा के परिजन आक्रोशित हो गए। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर उन्हें शांत कराया।