फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jethani-Devrani's body was found amidst tears

आंसुओं के बीच उठा जेठानी-देवरानी का शव

Fri, 14 Feb 2020 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jethani-Devrani's body was found amidst tears
जेठानी गीता देवी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
हादसे में मरीं जेठानी व देवरानी का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोनों का शव एक साथ अंतिम संस्कार के लिए उठते ही हर आंखों से आंसू टपकने लगे। दोनों सगी बहनों की तरह एक दूसरे को मानती थीं। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में दिखा।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा निवासी गीता देवी (50) पत्नी हरिश्चंद्र बुधवार की रात अपनी देवरानी फोटो देवी (45) पत्नी मानिकचंद्र के साथ शहर से घर लौटी। बस से उतरने के बाद धनुहा मोड़ के सामने वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पार करने लगीं। रानीगंज की ओर जा रही बोलेरों ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

जिससे दोनों ऊपर की ओर उछलकर सडक़ पर गिर पड़ीं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों की खबर पर परिजन पहुंच गए। गीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फोटो देवी को जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को दोनों का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन बजे जेठानी व देवरानी के शव एक साथ उठे। यह देख हर आंखों से आंसू बहने लगे। लोगों का कहना था कि जेठानी व देवरानी हमेशा एक साथ रहती थीं और जीवन के अंतिम समय भी एक साथ रहीं। दोनों एक दूसरे को सगी बहन जैसा मानती थीं।

बेटियों की शादी का सपना रह गया अधूरा
रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा की रहने वाली फोटो देवी के पुत्र अखिलेश, कमलेश व बेटी विनीता और लक्ष्मी हैं। अभी न बेटे की शादी हुई और न बेटियों की। बेटी विनीता की शादी करने का सपना फोटो देख रही थी। जबकि गीता देवी ने तीन बेटियों की शादी कर दी थी। बेटा शिवकुमार व अनिल ही मां के साथ रहते थे।

देवरान फोटो देवी। फोटो फाइल

देवरान फोटो देवी। फोटो फाइल- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के धनुहा में देवरानी जेठानी का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन।

रानीगंज के धनुहा में देवरानी जेठानी का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed