फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jeevan Jyoti Hospital

जीवन ज्योति अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Sat, 07 Sep 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jeevan Jyoti Hospital
Jeevan Jyoti Hospital
तीन अज्ञात युवकों ने घुसकर गार्ड से की मारपीट, गला दबाया
विज्ञापन

प्रयागराज। कीडगंज स्थित जीवन ज्योति अस्पताल को तीन अज्ञात बदमाशों ने बम से उड़ाने की धमकी दी। इससे पहले गार्ड से मारपीट कर उसका गला दबाया। साथ ही जाते-जाते यह भी धमकी दी कि वह हिसाब करने फिर से आएंगे। कीडगंज पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जौनपुर निवासी विनय कुमार मिश्रा जीवन ज्योति अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड है। चार सितंबर की रात वह दो अन्य गार्डों के साथ ड्यूटी पर था तभी 11.30 बजे के करीब तीन अज्ञात बदमाश आकर सिक्योरिटी टेबल पर बैठ गए। अस्पताल आने की वजह पूछने पर गालीगलौच करते हुए गोली चलाने व बम से अस्पताल उड़ाने की धमकी दी। विरोध पर मारपीट करते हुए गला भी दबा दिया जिससे उसकी आंख व हाथ में चोट आई। बीचबचाव करने पर अन्य दोनों गार्डेों को भी गोली मारने की धमकी दी। जाते-जाते चाबी का गुच्छा उठा ले गए और धमकाया कि हिसाब करने वह फिर आएंगे। जिसके बाद गार्ड की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें यह भी बताया गया कि इसी अस्पताल में डॉ. एके बंसल की हत्या हुई थी। इस बात की भी आशंका है कि उक्त घटना डॉ. बंसल के परिवार को आतंकित करने व अवैध वसूली के मकसद से अंजाम दी गई। कीडगंज पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
इस पूरी घटना की तस्वीर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। इसमें तीन युवक नजर आ रहे हैं जिनमें से एक ने टीशर्ट जबकि अन्य दोनों ने शर्ट-पैंट पहन रखी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से तीनों हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed