फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jee advance merit is depend on mathmatics and physics

गणित, भौतिकी से तय होगी जेईई एडवांस की मेरिट

Mon, 28 Sep 2020 10:01 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
jee advance merit is depend on mathmatics and physics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। जेईई एडवांस की मेरिट इस बार गणित के सवालों पर निर्भर करेगी। गणित का पेपर काफी कठिन था और इसके सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाकर रखा। भौतिकी के सवालों ने कुछ राहत, लेकिन इस विषय का पेपर भी औसत से कुछ कठिन रहा जबकि रसायन विज्ञान का पेपर संतुलित रहा। प्रयागराज के 13 केंद्रों में आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 98 फीसदी रही। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई।
विज्ञापन


जेईई मेंस में क्वालीफाई करने के बाद आईआईटी में दाखिले के लिए रविवार को जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों को गणित के सवालों ने उलझाकर रखा। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी कुछ मायूस नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले जहां सवालों के वैकल्पिक उत्तर पूर्णांक में होते थे, वहीं इस बार दशमल में वैकल्पिक उत्तर दिए गए थे। ऐसे में सवालों को हल करने के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। गणित का दूसरा पेपर काफी कठिन था। थ्री डी और वेक्टर एनालिसिस के सवाल काफी कठिन थे।
विज्ञापन


सुबह नौ से दोपहर दो और अपराह्न दो से शाम पांच बजे की पाली में आयोजित परीक्षा में भौतिकी के पेपर ने भी अभ्यर्थियों को उलझाकर रखा। पेपर औसत से कुछ कठिन था। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होने के कारण सवालों को हल करने में अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गणित और भौतिकी की तुलना में रसायन विज्ञान का पेपर थोड़ा आसान रहा। हालांकि कुछ सवाल घुमावदार थे। जेईई परीक्षा और गणित के विशेषज्ञ संजय सिंह के मुताबिक जिस अभ्यर्थियों ने गणित और भौतिकी का पेपर अच्छे से किया होगा, उनके चयन के अवसर बढ़ जाएंगे। इस बार गणित और भौतिकी की परीक्षा से ही जेईई एडवासं की मेरिट निर्धारित होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed