फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jeans pant

जीन्स, जैकेट में आए और नाला देखकर भागे

Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
jeans pant
other
जीन्स की पैंट, जैकेट के साथ स्पोर्टस शूज पहने कुछ युवक संविदा सफाई भर्ती के लिए सोमवार को नगर निगम पहुंचे। यहां से उन्हें अलग-अलग स्थानों पर नाला सफाई के लिए ले जाया गया। साफ सुथरे कपड़े पहने बीटेक, बीएड, एमएससी जैसी डिग्रीधारी ये युवक मौके पर पहुंचे तो नाला देखकर उनका पसीना छूट गया।
विज्ञापन


पहले दिन बुलाए गए 250 अभ्यर्थियों में से 29 अनुपस्थित रहे, जबकि 39 नाले में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके और मौके से भाग खड़े हुए। संविदा पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया सोमवार को नगर निगम में शुरू हो गई। कुल 916 संविदा कर्मियों की भर्ती के लिए एक लाख सात हजार 465 युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं ने भी आवेदन किए हैं। नाला देखकर भागने वाले भी ऐसे ही आवेदक ज्यादा रहे। आवेदकों की संख्या काफी अधिक होने के कारण उनसे नालों की सफाई और साक्षात्कार की प्रक्रिया लंबी चलेगी।
विज्ञापन


साक्षात्कार से पहले कराई नालों की सफाई
संविदा पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती के सोमवार को नगर निगम में बुलाए गए अभ्यर्थियों से साक्षात्कार के पहले नालों की सफाई कराई गई। इस काम के लिए तीन नाले निर्धारित किए गए। अल्लापुर में 80 फीट रोड स्थित नाले की सफाई के लिए 100 अभ्यर्थियों को भेजा गया। इसी तरह 50 अभ्यर्थियों को मटियारा रोड से बाघम्बरी रोड नाला और अभ्यर्थियों की 50-50 की दो टोलियों को सीएमपी डिग्री कॉलेज के पीछे और सीएमपी से गूंगा बहरा स्कूल तक नाले की सफाई के लिए भेजा गया। कुल 250 अभ्यर्थियों में से नाला सफाई के बाद 182 ही साक्षात्कार के लिए वापस नगर निगम पहुंचे। निगम में देर शाम तक साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed