{"_id":"5eff8b738ebc3e42e303ee1e","slug":"je-of-electricity-department-beaten-put-petrol-and-threatened-to-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई को पीटा, पेट्रोल डालकर फूंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के जेई को पीटा, पेट्रोल डालकर फूंकने की धमकी
Sat, 04 Jul 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नीबीकला गांव में शुक्रवार की सुबह ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बिजली विभाग के अवर अभियंता और पूर्व प्रधान समेत सैकड़ों ग्रामीणों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान जेई को दबोचकर जमकर पिटाई की गई।
इसके साथ ही पेट्रोल डालकर उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई। जेई की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। प्रधान पक्ष की ओर से जेई के खिलाफ भी तहरीर दी गई लेकिन देर शाम तक केस नहीं दर्ज किया गया था।
बिजली विभाग के अवर अभियंता इंद्रेश यादव 33/11 केवी उपकेंद्र मलावां-झूंसी में तैनात हैं। नीबीकला गांव के मुहाने पर लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर एक दिन पहले फुंक गया था। जेई इंद्रेश के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे गांव के पूर्व प्रधान बजरंगी लाल यादव, सुरेंद्र यादव उर्फ सुदुल, राजू यादव, शुभित, ऋभष व एक अज्ञात वहां पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व प्रधान और उनके साथियों ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। इस पर जेई ने उन्हें बताया कि शाम तक वहां पर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। आरोप है कि तभी पूर्व प्रधान व अन्य गालीगलौज और धमकी देते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बाद पूर्व प्रधान तकरीबन 50-60 अज्ञात को लेकर कैंप कार्यालय पहुंचे तथा मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान जेई को पेट्रोल डालकर फूंकने की भी धमकी दी गई। जेई के साथ कर्मचारी पिंटू, रविशंकर, कुलदीप यादव, दिनेश कुमखार तथा जयसिंह यादव भी मौजूद थे। जेई की तहरीर पर पूर्व प्रधान बजरंगी समेत छह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया था। प्रधान पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। पूरी वारदात को वीडियो भी वायरल भी हुआ है।