फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JCB operator assaulted at Magh Mela, work on pontoon number two halted

Prayagraj : माघ मेले में जेसीबी आपरेटर को सेक्टर मजिस्ट्रेट पीटा, पांटून नंबर दो का काम रुका, धरना प्रदर्शन

Wed, 17 Dec 2025 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 07:49 PM IST
सार

मेला क्षेत्र के सेक्टर एक के मजिस्ट्रेट पर मंगलवार की देर रात जेसीबी चालक गुनगुन को पीटने का आरोप है। मजिस्ट्रेट का कहना है कि जेसीबी चालक बालू उठाकर ले जा रहा था जबकि चालक का कहना है कि वह लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के आदेश पर बालू उठा रहा था।

विज्ञापन
JCB operator assaulted at Magh Mela, work on pontoon number two halted
माघ मेला पांटून ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

मेला क्षेत्र के सेक्टर एक के मजिस्ट्रेट पर मंगलवार की देर रात जेसीबी चालक गुनगुन को पीटने का आरोप है। मजिस्ट्रेट का कहना है कि जेसीबी चालक बालू उठाकर ले जा रहा था जबकि चालक का कहना है कि वह लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के आदेश पर बालू उठा रहा था।

घटना के विरोध में बुधवार को मजदूर और चालक त्रिवेणी पुल के पास धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपनी गलती स्वीकार कर कहा कि भ्रम में उन्होंने ऐसा कर दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर मजदूर अपने काम में जुट गए।

विज्ञापन

फाफामऊ निवासी चालक गुनगुन ने बताया कि संगम अपर मार्ग पर वह मंगलवार की रात जेसीबी से बालू उठा रहा था। उसी समय सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे और बिना कुछ पूछे पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बार-बार बताता रहा कि ठेकेदार और जेई के आदेश पर वह ऐसा कर रहा है लेकिन उन्होंने एक न सुनी और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे कहा कि जहां बालू गिराई जा रही है वहां चलकर मौका मुआयना कर लीजिए। वह मौके पर गए और वहीं गुनगुन को छोड़ कर चले गए। ठेकेदार जनमेजय सिंह ने बताया कि सुबह जैसे ही चालकों और मजदूरों को इसकी जानकारी मिली तो वह त्रिवेणी पांटून पुल पर जेसीबी से गड्ढा कर धरने पर बैठ गए। इससे पुल पर आवागमन बंद हो गया और निर्माण कार्य ठप हो गया।

बाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपनी गलती स्वीकार की जिसके बाद मजदूरों ने धरना समाप्त किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार उपाध्याय ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भ्रम में ऐसा कदम उठा दिया था। मजदूरों को समझा बुझाकर धरना समाप्त करा दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed