{"_id":"5e2b42f88ebc3e4b403b29f0","slug":"jcb-and-tractor-seas-doing-illegal-mining-of-soil-allahabad-news-ald2666554110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का अवैध खनन कर रही जेसीबी व ट्रैक्टर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का अवैध खनन कर रही जेसीबी व ट्रैक्टर सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी का अवैध खनन कर रही जेसीबी व ट्रैक्टर सीज
गुरुवार रात पूरामुफ्ती पुलिस ने फतेहपुर घाट पर मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर घाट पर हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई कर दी। गुरुवार रात खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मजदूर और ठेकेदार भाग निकले। पुलिस ने मौके पर मिली जेसीबी व ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवा दिया। सभी वाहनों को सीज किया गया है। इसे लेकर खनन माफिया में हड़कंप मचा है।
बताया जाता है कि फतेहपुर घाट पर बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। माफिया जेसीबी से खुदाई करवा रहे थे। इस बाबत अमर उजाला में 11 जनवरी को ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे अवैध खनन की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर को पुलिस और प्रशासन ने संज्ञान में लिया। गुरुवार रात इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने फोर्स के साथ खनन स्थल पर छापा मारा। इसे लेकर हड़कंप मच गया। खनन कर रहे लोग पुलिस को देखते ही भाग निकले। मौके पर एक जेसीबी व ट्रैक्टर मिला है। पुलिस दोनों वाहनों को कोतवाली उठा लाई। सभी वाहन को सीज कर दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि खनन करने वालों को की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।