हनुमान जयंती का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर सहित जिले भर के हनुमान मंदिरों में रामचरित मानस और सुंदरकांड सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लेटे हनुमान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर सहित पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया था। कई मशहूर गायकों ने अपने भजन से लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया। संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के अलावा हाईकोर्ट स्थित न्यायविद् हनुमान मंदिर, त्रिपौलिया बाल हनुमान मंदिर,सिविल लाइंस हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी।
हनुमान जयंती : बजरंगबली की गूंजी जय-जयकार, बड़े हनुमान मंदिर पर लखवीर सिंह लक्खा ने भजनों से किया सराबोर
लेटे हनुमान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर सहित पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया था। कई मशहूर गायकों ने अपने भजन से लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्थावानों का मंदिर पर लगा तांता
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर रविवार को पवनसुत हनुमान के जन्मोत्सव पर सजी नयनाभिराम झांकियों की झलक पाने के लिए आस्थावानों का तांता लग गया। फूलों, झालरों की सजावट के बीच जयंती महोत्सव को भजनों, गीतों से संगीतमय बनाया गया। महाआरती के बाद कहीं लड्डू के भोग लगे तो कहीं छप्पन भोग अर्पित किया गया।
रंग-बिरंगे फूलों, हरी पत्तियों और ध्वजा-पताकाओं से अंजनी लला के दरबारों को भव्य सजाया गया।
सिंदूर के अभिषेक के बाद रत्नजड़ित आभूषणों, नए परिधानों से मोहक झांकियां सजाई गईं। कहीं भजनों की गूंज मची तो कहीं भोग-भंडारों में आस्थावानों का तांता लगा रहा। मौका था कार्तिक चतुर्दशी पर हनुमान जयंती महोत्सव का। भोर में ही अभिषेक और महाआरती के साथ हनुमान मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।
संगमनगरी में रविवार को हनुमान जयंती पर हर तरफ उत्सव जैसा माहौल रहा। चाहे शहर हो या फिर गांव, हर छोटे बडे़ मंदिरों में हनुमान प्रतिमाओं का शृंगार किया गया। सुबह मंगला आरती के बाद मंदिरों केकपाट खोले गए। जिसके बाद राम भक्त हनुमान की एक झलक पाने को व्याकुल भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों में लग गईं।
सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों में दर्शन करने के लिए लगी रहीं। भक्तों ने बजरंगबली का पूजन-अर्चन कर घर, परिवार से लेकर पूरे समाज की मंगल कामना की। इसके बाद झांकी दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। इसके साथ ही आस्थावानों की लंबी कतारें लग गईं। हाईकोर्ट स्थित न्यायविद् हनुमान का जन्मोत्सव भव्यता से मनाया गया। मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने फूलों से भव्य शृंगार कराया।
सुंदर कांड के संगीतमय पाठ,आरती के बाद 51 किलो बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। शाम सात बजे हुई महाआरती में मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीकांत मिश्र,प्रदीप तिवारी, मनीष घोष, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय, अनुराग पांडेय, प्रबोध तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्र, विनय तिवारी समेत तमाम भक्तों ने हिस्सा लिया। इसी तरह हनुमत निकेतन, त्रिपौलिया हनुमान मंदिर, ललिता धाम हनुमान मंदिर, अलोपशंकरी परिसर केहनुमान मंदिर के अलावा शहर के अन्य छोटे-बडे़ मंदिरों में जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गईं।
जयंती पर संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर की भव्यता निहारने के लिए लोग उमड़ पड़े। तरह-तरह के फूलों से लेटे हनुमान की प्रतिमा का शृंगार किया गया। बाघंबरी गद्दी मठ-मंदिर के महंत बलबीर गिरि ने आरती की। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित किया गया। रात करीब आठ बजे प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा मंच पर आए। उन्होंने अपने भजन -श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... की प्रस्तुति से हर किसी को मुग्ध कर दिया। इससे पहले पं. अजय याग्निक के साथ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया।