फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Javelin Gonpakr six accused arrested in murder

भाला घोंपकर हत्या में छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 18 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार के मेजा इलाके में मंगलवार रात पड़ोसी परिवार झगड़े के दौरान 42 वर्षीय हृदयशंकर तिवारी की भाला घोंपकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में पुलिस बल ने छापेमारी कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन सभी को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मेजा के मुर्तेला गांव निवासी रामधन तिवारी का पुत्र हृदय शंकर दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता था। बेटी की शादी करने के लिए वह कुछ दिन पहले अपने घर आया था। विवाह के बाद उसे बृहस्तिवार को दिल्ली जाना था। मगर उसे दो रोज पहले ही ऐसी घटना हो गई कि बेटी के ब्याह की खुशियां काफूर हो गईं। हृदयनाथ का अपने पड़ोसी महेंद्रनाथ मिश्रा के परिवार से लंबे समय से विवाद बना है। मंगलवार शाम महेंद्रनाथ की बेटी शौच के लिए गई थी तभी उससे कुछ युवकों ने छेड़खानी की और उलजलूल शब्द बोले।
विज्ञापन


 लड़की ने घर लौटकर बताया और आरोप लगाया कि यह करतूत हृदयशंकर के परिवार के लड़कों की है। इस पर महेंद्रनाथ ने हृदयशंकर के घर जाकर गालीगलौज किया। तब तो बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया था पर देर रात फिर दोनों परिवारों में टकराव हो गया। झगड़े के दौरान आरोप है कि महेंद्रनाथ ने भाला से हृदयशकर के सीने पर भाला से वार किया। भाला धंसने से हृदयशंकर तड़पते हुए गिर गया। वहां गांव वाले जुट गए। पुलिस भी आ गई। घायल हृदय शंकर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी सांस थम गई। खबर पाकर एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। इस घटना से हृदय शंकर के परिवार में हाहाकार मच गया। पत्नी मंजू और बेटे-बेटियां विलाप करते रहे। पिता रामधन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर छह आरोपियों महेंद्रनाथ मिश्रा,  रामप्रकाश, श्रीनिवास, राजकिशोर, गिरधारी लाल, शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव के मद्देनजर वहां पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed