फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Janmashtami

जन्माष्टमी कल, डेढ़ लाख की पोशाक में सजेंगे कान्हा

Thu, 22 Aug 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami
Janmashtami - फोटो : CITY DESK
यूक्रेन से आई कीर्तनियों की टोली, कोलकाता, बंगुलुरू, मुंबई के फूलों से शृंगार
विज्ञापन

प्रयागराज। कान्हा का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। घर से लेकर राधाकृष्ण मंदिरों तक में दिव्य एवं भव्य तैयारियां की गई हैं। घरों और मंदिरों में कान्हा जन्मोत्सव पर तरह-तरह के वस्त्रों, आभूषणों, फूलों, लतिकाओं आदि से आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं, वहीं छप्पन भोग लगाने के साथ कान्हा की महिमा में सारी रात भजन-कीर्तन की धूम रहेगी।
अबकी काशीराज नगर, बलुआघाट स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) में अनूठे तरीके से कान्हा जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कान्हा जरी, मोतियों से जड़े तकरीबन डेढ़ लाख रुपये वाली पोशाक में दर्शन देंगे, जिसे मथुरा के कारीगरों ने पंद्रह दिनों में तैयार किया है। कान्हा दरबार की सज्जा के लिए कोलकाता, बंगुलुरू, मुंबई से फूल मंगाए गए हैं। कान्हा को तीन बार छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। इतना ही नहीं कान्हा के कीर्तन के लिए उक्रेन से कान्हा भक्तों की विशेष टोली आएगी।
विज्ञापन

महाजनी टोला स्थित निंबार्काचार्य पीठ में पीठाधिपति आचार्य विष्णुकांत गोस्वामी की देखरेख में कान्हा जन्मोत्सव मनाया जाएगा। तुलाराम बाग स्थित रूपगौड़ीय मठ में श्रीमद्भागवत का अखंड पाठ और ठाकुर जी का बहुरंगी फूलों से मनोहारी शृंगार होगा। बंगाल के कलाकार श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं पर झांकियां सजाएंगे। रामबाग-बैरहना स्थित निंबार्क आश्रम में अखंड युगल नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, आरती, अभिषेक के कार्यक्रम होंगे। अनूठे तरीके से श्रीकृष्ण की झांकी सजेगी। मीरापुर स्थित ललिता देवी मंदिर, हरि मंदिर, कल्याणी देवी मंदिर, चौक गंगादास स्थित राधारमण मंदिर में फूलों और रंगबिरंगी साड़ियों से कान्हा का दरबार सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा से पहले बलदाऊ का जन्मोत्सव
शाहगंज स्थित श्री आनंद बिहारी मंदिर में पुजारी दिगंबर त्रिपाठी के आचार्यत्व में शुक्रवार की दोपहर में बलदाऊजी और मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनेगी। आभूषणों और फूलों से कान्हा की आकर्षक झांकी सजेगी तो प्रतापगढ़ के कलाकारों की टोली सोहर गाएगी।
कटरा में सजीव झांकियों में दर्शन
श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला परेड मैदान, रामवाटिका में 23 अगस्त को शाम छह बज से कान्हा के जीवन पर आधारित सजीव झांकियां सजाई जाएंगी। विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी उद्घाटन करेंगे। कमेटी के महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल के मुताबिक 23 से 29 अगस्त तक शाम पांच से आठ बजे तक रामवाटिका में आचार्य मधुरम की भागवत कथा होगी।
मुट्ठीगंज में आकर्षक झांकी
मुंशी रामप्रसाद की बगिया, मुठ्ठीगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को कान्हा जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। कुमार नारायण के मुताबिक शाम 7.30 बजे से भजन संध्या भी होगी।

कल मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
प्रयागराज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, 23 अगस्त को मनाई जाएगी। त्रिपौलिया मंदिर के आचार्य सौरभ पाठक के मुताबिक अष्टमी तिथि का संचरण 22 अगस्त को रात 3.30 बजे से आरंभ होगा, जो 23 अगस्त को रात 3.17 बजे तक रहेगी। इसी तरह रात 12.10 बजे से आरंभ रोहिणी का योग 24 अगस्त को रात 12.20 बजे तक रहेगा। ऐसे में शुक्रवार को निशीथकाल तथा रोहिणी के योग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी और व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed