{"_id":"5a3c0e854f1c1b8e698c32e3","slug":"jam-city-with-jam-till-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम तक जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम तक जाम से जूझा शहर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Singapore Traffic Jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम का झाम गुरुवार को भी बना रहा। कुछ इलाकों में सुबह से शाम तक वाहनों की लाइन लगी रही। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों को कुछ राहत रही। इसका सबसे बड़ा कारण बड़े स्कूलों का बंद होना रहा। पुलिस का कहना है कि एक दो दिन स्थिति एकदम नियंत्रित हो जाएगी।
सोहबतियाबाग में डाट का पुल पर ट्रैक दोहरीकरण कार्य के कारण रास्ता बंद है। रामबाग का रास्ता ओवरब्रिज बनने के कारण बंद है, इसलिए शहर के अधिकांश वाहन सीएमपी डाट का पुल और निरंजन डाट का पुल वाले रास्ते का प्रयोग कर रहे हैं। इन्हीं दोनों सड़कों पर सबसे ज्यादा जाम भी लग रहा है। गुरुवार को भी इन्हीं दोनों सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। इस कारण स्टेशन रोड, विवेकानंद मार्ग, बैरहना, कीडगंज, रामबाग और काटजू रोड इलाकों में जाम लगा रहा। इन दोनों सड़कों पर वाहनों का दबाव इतना ज्यादा था कि देर शाम तक जाम जैसी स्थिति बनी रही।
निरंजन डाट का पुल के नीचे सुबह से ही पानी भरा था, इस कारण स्थिति और खराब हो गई थी। टीएसआई राजेश कुमार ने बताया कि आज दिन भर अपेक्षाकृत राहत रहा। कहीं भी वाहन पांच मिनट से ज्यादा खड़े नहीं हुए। बड़े स्कूलों में छुट्टियों के बाद अब हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश होने वाला है। इसके बाद तो स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हो जाएगी। उधर सांसद रेवती रमण सिंह ने दिल्ली में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का ध्यान शहर में बन रही रेल पुलिया की ओर आकृष्ट कराया है। कहा है कि उसकी चौड़ाई कम है जिससे आने वाले दिनों में भी शहरवासियों को जाम से निजात मिलने वाली नहीं है।