फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jal Jeevan Mission work in limbo, villagers yearn for water

Prayagraj News: जल जीवन मिशन का कार्य अधर में, पानी को तरस रहे ग्रामीण

Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission work in limbo, villagers yearn for water
बारा के बावंधर गांव में अधूरी पड़ी पानी की टंकी - फोटो : संवाद
ग्रामीण इलाकों में पेयजल समस्या की किल्लत को दूर करने के लिए शासन द्वारा 2023 में जल जीवन मिशन योजना शुरू किया गया था। जिम्मेदारों की अनदेखी से निर्धारित अवधि पूर्ण हो जाने के बावजूद घरों में पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के जसरा और शंकरगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना शुरू किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से 440 करोड़ रुपये से विकास खंड जसरा के ग्राम पंचायत देवरिया में यमुना नदी के मध्य में बोर कराया गया है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य 275 गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाना है।
विज्ञापन

इसके तहत विभिन्न गांवों को जोड़ने के लिए 1980 किमी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाना था और 44 पानी की टंकी विभिन्न गांवों में बनवाना था, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से योजना बेकार साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड जसरा और शंकरगढ़ के निर्माणाधीन 44 टंकियों में से शत प्रतिशत कार्य किसी का पूरा नहीं हो सका है। ओम प्रकाश मिश्रा और सतीश त्रिपाठी आदि ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश जगहों पर अभी तक 40 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। 31 जुलाई 2025 तक कार्य पूर्ण कर पानी की आपूर्ति होनी थी। कार्य को पूर्ण करने और पानी की आपूर्ति शुरू किए जाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है।

विकास खंड जसरा के ग्राम पंचायत पिपराव सहित अन्य गांवों में एक वर्ष पूर्व ठेकेदार कार्य को अधूरा छोड़कर भाग गया है। इससे पानी की आस लगाए बैठे ग्रामीणों में मायूसी छा गई है। मामले में अधिशाषी अभियंता प्रयागराज प्रवीण कुमार का कहना है कि धन के अभाव में कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका है। इसकी अवधि 2027 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed