फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jail for the one who planted tricolor on Atiq's grave, Dhumanganj police took action

प्रयागराज : अतीक की कब्र पर तिरंगा लगाने वाले को जेल, धूमनगंज पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 21 Apr 2023 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 12:11 AM IST
सार

कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा लगाने के आरोपी कांग्रेस का पूर्व सभासद प्रत्याशी राजकुमार सिंह वृहस्पतिवार कोजेल भेज दिया गया। राष्ट्रीय धरोहर के अपमान व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में यह कारवाई की गई।

विज्ञापन
Jail for the one who planted tricolor on Atiq's grave, Dhumanganj police took action
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा झंडा चढ़ाता कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा लगाने के आरोपी कांग्रेस का पूर्व सभासद प्रत्याशी राजकुमार सिंह वृहस्पतिवार कोजेल भेज दिया गया। राष्ट्रीय धरोहर के अपमान व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में यह कारवाई की गई। इससे पहले वीडियो वायरल होने के बाद शहर कांग्रेस कमेटी ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करते हुए उसका टिकट भी काट दिया है।

विज्ञापन


एक दिन पहले आरोपी का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मचा था। आननफानन में उसे हिरासत में ले लिया गया था और देर रात मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था। आरोपी साउथ मलाका का रहने वाला है। मुकदमा एसआई विवेक कुमार की तहरीर पर लिखा गया है।
विज्ञापन


उन्हेांने बताया है कि वह क्षेत्र में भ्रमण पर थे कि तभी पता चला कि एक व्यक्ति अतीक की कब्र पर तिरंगा लगाकर माफिया को भारत रत्न देने की मांग कर रहा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस सूचना पर वह कब्रिस्तान पहुंचे तो वही व्यक्ति गेट पर अतीक अमर रहें के नारे लगाते मिला। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि देशद्रोह व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि आरोपी को वार्ड नंबर 44 से प्रत्याशी घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से शाइस्ता के पहुंचने की चर्चा

उधर कसारी मसारी कब्रिस्तान में एंबुलेंस से शाइस्ता परवीन के पहुंचने की चर्चा भी रही। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भोर में कुछ बुर्का पहने हुए महिलाएं एंबुलेंस से कब्रिस्तान में पहुंची थीं। चर्चा रही कि इनमें शाइस्ता परवीन व अशरफ की पत्नी जैनब भी रही। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

सरेंडर की खबर पर कचहरी के बाहर पहरा
50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के सरेंडर की सूचना पर वृहस्पतिवार को कचहरी में कड़ा पहरा रहा। एसओजी के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को भी सादे कपड़ों में तैनात किया गया था। कर्नलगंज थाने के साथ ही दो अन्य थानेदारों को भी मयफोर्स मुस्तैद किया गया। हालांकि देर शाम तक शाइस्ता सरेंडर के लिए नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed