{"_id":"955501ce25eb034af8366a1ed7e825d7","slug":"jaidev-jaidev-jai-tue-statue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच गौरी पुत्र गणेश की विधिविधान से पूजा हुई। जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति के घोष से पूजा पंडाल गूंजते रहे। सांस्कृतिक संध्या में भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने मंत्र मुग्ध किया।
महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में आरती पूजन के उपरांत हास्य व्यंग कविता पाठ हुआ। समसामयिक सरोकारों पर आधारित कविताएं गुदगुदाती रहीं। उसके पहले आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में पूजन हुआ। इस दौरान मंडल के उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, अनंत गोरे, कोटेकर, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ में राघवेंद्र आचार्य की देखरेख में पूजन अर्चन, आरती हुई। नारायण कुंवर द्वारा जादू की प्रस्तुति ने मनोरंजन के साथ बच्चों का ज्ञानवर्द्धन किया। इस अवसर पर विवेक पौराणिक सहित मठ के लोग मौजूद रहे। श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क कटरा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में आरती पूजन के बाद भजन संध्या हुई। आकाशवाणी के कलाकारों ने गणेश महिमा का गुणगान करने करने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। श्रीगणपति महोत्सव करैलाबाग कॉलोनी में आयोजक अखिलेश सहाय की देखरेख में चौकी सजाई गई।
विज्ञापन
उसके पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश जी का पूजा अर्चना हुई। मगज के लड्डुओं का भोग लगाया गया। जयकारों से पूजा पंडाल देर रात तक गूंजता रहा। आजाद नगर साउथ मलाका स्थित गणेश पूजा महोत्सव, श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर ,बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, सार्वजनिक गणेश महोत्सव बैरहना, बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर में, दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजा अर्चना हुई। देर रात तक दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।