फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Jai Shri Ram' from Bhamhrauli to Ganga coast

बम्हरौली से गंगा तट तक गूंजा ‘जय श्री राम’

Mon, 27 Mar 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
'Jai Shri Ram' from Bhamhrauli to Ganga coast
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचने पर केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत हुआ। उनके एतिहासिक स्वागत से तमाम भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की दो वर्ष पहले की याद ताजा हो गई। तकरीबन दो वर्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी केशव प्रसाद का इलाहाबाद में जोरदार स्वागत हुआ था। हालांकि तब प्रदेश में सपा सरकार थी सो उनके स्वागत में जो कमी तब रह गई थी वह रविवार को भाजपाइयों ने पूरी कर दी। इस दौरान बम्हरौली एयरपोर्ट से गंगा तट तक ‘जय श्री राम’ गूंजता रहा।
विज्ञापन


सुबह 11.30 बजे के आसपास डिप्टी सीएम केशव का हेलीकॉप्टर बम्हरौली में उतरा। यहां सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता के साथ जिला प्रशासन के अफसरों ने उनकी अगुवाई की। यहां भाजपा नेता सुबोध सिंह, अभिषेक शुक्ला, शशांक त्रिपाठी, डॉ. एलएस ओझा, शशि वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, श्याम हेला, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया आदि ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। एयरपोर्ट पर सांसद विनोद सोनकर ने भी डिप्टी सीएम का स्वागत किया। यहां से जुलूस की शक्ल में केशव का काफिला निकला। काफी दूर तक केशव ने खड़े होकर लोगों का अभिवादन दिया।
विज्ञापन


बीच रास्ते तमाम स्थानों पर लगाए स्टाल एवं मंच से केशव के काफिले पर पुष्प वर्षा भी हुई। हाईकोर्ट चौराहे पहुंचने पर केशव ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सर्किट हाउस में भी सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की केशव से मिलने को होड़ मची रही। यहां भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। सर्किट हाउस के बाद केशव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रत्नाकर जी, विधायक हर्ष बाजपेयी, संजय गुप्ता, विक्रमादित्य मौर्य, रवि केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्र, रमाशंकर शुक्ल, शिवेंद्र मिश्र, राजू पाठक, बबिता मिश्र, मनोज पांडेय, विशाल अग्रवाल, नवीन दीक्षित, भविष्य ठाकुर आदि मौजूद रहे। उधर इलाहाबाद आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष डा. रियाज अहमद ने भी शेख इरशाद, अब्दुल हफीज, नजर नकवी, सलमान खान, फिरोज अहमद, शाकिब इसलाम आदि के साथ केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव ने रविवार को बांध स्थित बड़े हनुमान जी के भी दर्शन किये। इसके बाद हरिहर गंगा आरती की ओर से रामघाट पर आयोजित मां गंगा आरती में उन्होंने शिरकत की। आरती के बाद वहां उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह ईमानदारी से करें। यहां तीर्थ पुरोहित महासंघ की ओर से अमित आलोक पांडेय के नेतृत्व में डिप्टी सीएम का साफा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

बम्हरौली एयरपोर्ट पर रविवार को काफी अव्यवस्था रही। केशव की अगुवाई करने के लिए काफी संख्या में भाजपाई रनवे तक पहुंच गए। इसे देखकर एयरपोर्ट सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए। बाद में काफी मशक्कत के बाद भाजपाइयों को रनवे से बाहर किया गया। हालांकि तब तक केशव भी रनवे से बाहर आ चुके थे।


केशव मौर्य के सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वहां खासी अव्यवस्था हो गई। अधिकांश पार्टी कार्यकर्ताओं में केशव से हाथ मिलाने एवं सेल्फी लेनी की होड़ मची रही। वहां भीड़ इस कदर जुटी कि मुख्य हाल में लगा कांच का दरवाजा टूट गया। इस दौरान एक लेखपाल के हाथ में काफी चोट लग गई। संबंधित लेखपाल सदर तहसील का बताया जा रहा है। वहां भीड़ की वजह से कई गमले भी टूट गए। सर्किट हाउस के जिस कमरे में केशव के रुकने का इंतजाम किया गया था वहां भी काफी संख्या में भाजपाई प्रवेश कर गए। बाद में पुलिस ने उन सभी को जैसे तैसे बाहर किया। यहां अफरातफरी के दौरान भाजपा नेता शैलतनया श्रीवास्तव को भी किसी ने धक्का दे दिया। इससे नाराज शैलतनया ने अपनी शिकायत बाद में केशव मौर्य के समक्ष दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed