{"_id":"5f88a724853d0f3cf432d202","slug":"jai-kumar-thakur-of-prayagraj-ranks-third-in-upsee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के जय कुमार ठाकुर को यूपीएसईई में तीसरी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के जय कुमार ठाकुर को यूपीएसईई में तीसरी रैंक
Sat, 17 Oct 2020 03:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
जय ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सरकारी एवं निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए डॉ. एपीजे कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से हुई उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) 2020 में प्रयागराज के जय कुमार ठाकुर को प्रदेश में तीसरी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पहली रैंक मिली है। प्रयागराज के खाते में लंबे अंतराल के बाद यूपीएसईई का टॉपर आया है। जय कुमार ठाकुर ने 2019 में केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स बमरौली से बारहवीं की परीक्षा पास की। जय ने 2019 में जेईई में अच्छी रैंक न मिलने पर एक साल तैयारी की।
2020 में कोरोना संक्रमण के समय में भी उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। इसी साल जेईई एडवांस में जय कुमार ठाकुर ने ऑल इंडिया 893 रैंक पाई। उन्हें ईडब्ल्यूएस कटेगरी में 68 रैंक मिली है। यूपीएसईई में टॉप थ्री में जगह बनाने वाले जय कुमार ठाकुर आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता अजय कुमार ठाकुर सेना से अवकाश प्राप्त है, मां संगीता ठाकुर गृहणि हैं। उनके माता-पिता हमेशा उन्हें अच्छा करने को प्रेरित करते रहे।