फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jagannath Yatra: Lord Jagannath will fall ill after taking excessive bath in the love of devotees

Jagannath Yatra : भक्तों के प्रेम में अत्यधिक नहाकर बीमार पड़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, रथयात्रा 20 जून को

Mon, 22 May 2023 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 May 2023 12:29 PM IST
सार

भक्तों के प्रेम में अत्यधिक नहाने की वजह से भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ेंगे। चार जून को विश्राम यात्रा निकाले जाने के साथ ही जगन्नाथ मंदिर केे कपाट बंद हो जाएंगे। काढ़े के भोग से स्वस्थ होने के बाद 20 जून को संगमनगरी में रथयात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Jagannath Yatra: Lord Jagannath will fall ill after taking excessive bath in the love of devotees
प्रभु जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भक्तों के प्रेम में अत्यधिक नहाने की वजह से भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ेंगे। चार जून को विश्राम यात्रा निकाले जाने के साथ ही जगन्नाथ मंदिर केे कपाट बंद हो जाएंगे। काढ़े के भोग से स्वस्थ होने के बाद 20 जून को संगमनगरी में रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ जी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की एक रविवार को हुई बैठक में रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी मेें रथ की साफ-सफाई के अलावा मंदिर परिसर को सजाने-संवारने और रथयात्रा मार्ग को दुरुस्त कराने पर विचार किया गया। चार जून को इस बार भगवान जगन्नाथ की विश्राम यात्रा भव्यता के साथ निकाले जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

समिति के मंत्री गगन दास गुप्ता ने बताया कि विश्राम यात्रा प्रयागेश्वर नाथ मंदिर, राजा बनारस कोठी से निकाली जाएगी। इसके बाद विश्राम यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरेगी। 20 जून को आर्य भवन हाटकेश्वर नाथ मंदिर जीरो रोड से रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा की तैयारियों के बारे में पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। जन सहयोग से यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

शोभा यात्रा के संयोजक बसंत लाल आजाद और सह संयोजक राजेश केसरवानी ने यात्रा मार्ग की दिक्कतों को साझा किया। साथ ही बताया कि इस बार रथयात्रा को पूरी भव्यता के साथ निकालने की तैयारी की गई है। इस बैठक में कोषाध्यक्ष जयराम गुप्ता, विधि सलाहकार श्याम धर जी गुप्ता, उपाध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता, संयोजक त्रिलोकी केसरवानी, हैप्पी कसेरा ,महेश सोनी, गीता गुप्ता, अरुण साहू ,अमर रस्तोगी, लता उपाध्याय ,अमित सोनी, प्रबोध मानस ,देवेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु वर्मा, अनिल केसरवानी, रजत कसेरा उपस्थिति रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed