फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ivvi: roster for teacher recruitment will be stamped today many important decisions will be taken in academic council meeting

इविविः शिक्षक भर्ती के लिए रोस्टर पर आज लगेगी मुहर, एकेडमिक कौंसिल की बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय

Tue, 03 Aug 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Aug 2021 09:34 PM IST
सार

  • कोविड के कारण तेजी से पिछड़ रहे सत्र को पटरी पर लाने की चुनौती

विज्ञापन
ivvi: roster for teacher recruitment will be stamped today many important decisions will be taken in academic council meeting
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। इविवि प्रशासन इसके लिए नए रोस्टर रोस्टर और स्क्रीनिंग की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इविवि में चार अगस्त को होने वाली एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही कौंसिल की बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाने हैं।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 863 पद हैं और इनमें से 598 पद रिक्त पड़े हुए हैं। केवल 265 पदों पर ही शिक्षक कार्यरत हैं। कोविड के कारण सत्र भी काफी पिछड़ चुका है और ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सत्र को समय से पूरा करना है। यह तभी हो सकता है, जब शिक्षकों के रिक्त पदों को भर दिया जाए। शिक्षकों की नियुक्ति न होने से विश्वविद्यालय अब अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे चल रहा है। इविवि प्रशासन की प्राथमिकता अब शिक्षक भर्ती है और इस दिशा में काम भी शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रस्तावित एकेडमिक कौंसिल की बैठक में नए रोस्टर और स्क्रीनिंग क्राइटेरिया पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक के एजेंडा में इस बिंदु को शामिल किया गया है। आरक्षण रोस्टर और स्क्रीनिंग क्राइटेरिया तय होने के बाद कार्य परिषद की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी और फिर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जिन शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री अवार्ड की गई है, बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीबी पंत में शुरू होगा नया पाठ्यक्रम

एकेडमिक कौंसिल की बैठक में जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में परास्नातक के तहत नए पाठ्यक्रम ‘एमए इन लिबरल स्टडीज’ को मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. बद्री नारायण ने इवि प्रशासन को पिछले दिनों प्रस्ताव भेजा था। 

संस्कृत में भी होगा इविवि का ध्येय वाक्य

इविवि के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर उमाकांत यादव ने दो जून को प्रस्ताव भेजा था कि विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य (कोट रैमी टोट अरबोरस्य) को संस्कृत में  भी कर दिया जाए। सुझाव दिया कि इसकी जगह ध्येय वाक्य ‘यावत्य: शाखा: तावन्तो वृक्षा: या यावत्य: शाखास्तावन्तो वृक्षा:’ कर दिया जाए। इस पर एकेडमिक कौंसिल अपनी मुहर लगा सकती है।

अब वैकल्पिक विषय होगा एनसीसी

विश्वविद्यालय में अब एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किए जाने की तैयारी है। एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में इस पर भी मुहर लगाए जाने की तैयारी है।

पुन: नामित किए गए पांच बाह्य सदस्य

एकेडमिक कौंसिल के पांच सदस्यों को थपुन: नामित किया गया है। बुधवार को प्रस्तावित बैठक में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय, एमएनएनआइटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी, बीएचयू के कुलपति प्रो, राजेश भटनागर, दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित विभाग के प्रो. तरुण दास और शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रो. नमिता रंगनाथन का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed