{"_id":"610959528ebc3e888975a8ba","slug":"iv-ruckus-after-allegations-of-rigging-in-phd-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविविः पीएचडी प्रवेश में धांधली के आरोप के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविविः पीएचडी प्रवेश में धांधली के आरोप के बाद हंगामा
Tue, 03 Aug 2021 08:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 03 Aug 2021 08:27 PM IST
सार
- छात्रों ने शिक्षाशास्त्र और दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष को किया घेराव
- परिणाम निरस्त करने और उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की उठी मांग
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शिक्षाशास्त्र और दर्शनशास्त्र विभाग में पीएचडी प्रवेश में धांधली के आरोप लगने के बाद मंगलवार को छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने दोनों विभागों के अध्यक्षों का घेराव करते हुए नए सिरे से परिणाम जारी करने की मांग की। इस मुद्दे पर छात्रों की विभाग में तीखी बहस भी हुई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार सुरक्षा कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
छात्रों ने आरोप लगाया था कि शिक्षा शास्त्र विभाग में पीएचडी प्रवेश में ओबीसी वर्ग में जाति विशेष के अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी गई है। वहीं, दर्शन शास्त्र विभाग में क्रेट की लिखित परीक्षा के टॉपर रहे अभिनंदन पांडेय को इंटरव्यू में सबसे कम देकर देकर चयन से बाहर किए जाने के आरोप लगाए गए थे। मंगलवार को एबीवीपी के नीरज प्रताप सिंह, एनएसयूआई के सत्यम कुशवाहा, समाजवादी छात्र सभा के मसूद अंसारी समेत तमाम छात्र नेता दर्शन शास्त्र विभाग पहुंचे और विभागाध्यक्ष का घेराव किया। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री निर्भय द्विवेदी ने कहा कि अगर 24 घंटे में न्याय नहीं हुआ तो परिसर में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
उधर, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा शास्त्र में पीएचडी प्रवेश के मामले में विभागाध्यक्ष का घेराव किया और चीफ प्रॉक्टर के माध्यम से कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति की मांग की। इस मसले पर छात्रों की विभाग के लोगों से तीखी बहस हुई। छात्रों ने कुलपति से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक विभागाध्यक्ष को पदमुक्त किया जाए। इस मौके पर निर्भय द्विवेदी, श्रीकांत पांडेय, अभय पांडेय, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन