फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Issue of not stopping Indore, Raipur flights will arise, Indigo will stop the service after

प्रयागराज एयरपोर्ट : इंदौर, रायपुर उड़ान बंद न करने का उठेगा मुद्दा, एक सप्ताह बाद इंडिगो सेवा को कर देगी बंद

Sun, 22 Oct 2023 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 02:57 PM IST
सार

इस वर्ष प्रयागराज-गोरखपुर, प्रयागराज-कोलकाता विमान का संचालन बंद हो चुका है। अब 29 अक्तूबर 23 से इंदौर और रायपुर उड़ान भी बंद होने जा रही है। इन दोनों ही शहरों के लिए विमान का संचालन इंडिगो द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Issue of not stopping Indore, Raipur flights will arise, Indigo will stop the service after
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से कुछ नए शहरों की सीधी हवाई सेवा शुरू करने और इंदौर, रायपुर उड़ान बंद न करने का मुद्दा प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में उठना तय है। तारीख अभी तय भले ही न हो, लेकिन दशहरे के बाद किसी भी दिन बैठक हो सकती है। इसमें विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है, ताकि यह जाना जा सके कि बेहतर ट्रैफिक लोड होने के बाद भी इंदौर और रायपुर उड़ान को क्यों बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, इस वर्ष प्रयागराज-गोरखपुर, प्रयागराज-कोलकाता विमान का संचालन बंद हो चुका है। अब 29 अक्तूबर 23 से इंदौर और रायपुर उड़ान भी बंद होने जा रही है। इन दोनों ही शहरों के लिए विमान का संचालन इंडिगो द्वारा किया जा रहा है। एक वर्ष में चार महत्वपूर्ण शहरों की विमान सेवा बंद किए जाने का मामले को प्रयागराज विमानपत्तन सलाहकार समिति की अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने विमानपत्तन निदेशक को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सलाहकार समिति की बैठक कराने के लिए कहा है। सांसद ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 2025 की शुरुआत में है। यहां हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। एयरपोर्ट निर्माण के बाद यहां एक जनवरी 19 से सितंबर 23 तक 22 लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई और शहरों के लिए शुरू हो सकती है हवाई सेवा

महाकुंभ को लेकर यहां से हैदराबाद, चेन्नई, गोवा, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। लेकिन गोरखपुर, कोलकाता सेवा बंद होने और सप्ताहभर बाद बंद हो रही इंदौर और रायपुर सेवा को लेकर यात्रियों में खासी नाराजगी है।

सलाहकार समिति के सदस्य आशीष गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि सरकार एक ओर छोटे शहराें की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर करना चाह रही है। वहीं, विमानन कंपनी बेहतर ट्रैफिक लोड होने के बावजूद प्रयागराज से संचालित विमानों को एक-एक करके बंद करने में जुटी हुई है। इस बारे में सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि बेहतर ट्रैफिक लोड होने के बावजूद विमान सेवा बंद करने का औचित्य समझ से परे है। इसी वजह से निदेशक विमानपत्तन प्रयागराज एयरपोर्ट से कहा गया है कि वह जल्द से जल्द सलाहकार समिति की बैठक बुलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed