फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Issue of Free Admission in Azad Park will be raised in front of Chief Minister

मुख्यमंत्री के सामने उठेगा आजाद पार्क में मुफ्त प्रवेश का मुद्दा

Fri, 18 May 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Issue of Free Admission in Azad Park will be raised in front of Chief Minister
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चंद्रशेखर आजाद पार्क में मुफ्त प्रवेश का मुद्दा एक बार फिर उठेगा। शनिवार को इलाहाबाद आगमन पर मार्किंग वाकर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और उनको वादा दिलाएगा। इस दौरान तकरीबन एक वर्ष पहले मुफ्त प्रवेश की घोषणा करने वाले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पार्क को संवारने की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग के मुखिया नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे। इस मांग को लेकर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को पार्क में सांकेतिक धरना की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन


मॉर्किंग वाकर्स एसोसिएशन की ओर से आजाद पार्क में प्रवेश शुल्क का लगातार विरोध किया जाता रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं को कई बार ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में पिछले साल जून में आजाद पार्क में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सुबह-शाम टहलने वालों से टिकट न लिए जाने की घोषणा की थी। उनकी मांग पर सितंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुफ्त प्रवेश की घोषणा की थी। उन्होंने आजाद पार्क के साथ भारद्वाज आश्रम पार्क में भी मुफ्त प्रवेश की घोषणा की थी। उस दौरान मंच पर नगर विकास मंत्री भी मौजूद थे और मुख्यमंत्री ने उनसे इसके लिए इंतजाम करने के लिए कहा था लेकिन अब तक बात सिर्फ प्रस्ताव तक पहुंची है। अध्यक्ष किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को उनके वादे की याद दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मांग के समर्थन में पार्क में शुक्रवार को धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


0 विकास और कुंभ के कार्यों की समीक्षा के अलावा बाघम्बरी गद्दी जाने का भी है कार्यक्रम
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इलाहाबाद में होंगे। आगमन की लिखित पुष्टि उनके कार्यालय से कर दी गई है। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी की घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्माणाधीन पुलों के निरीक्षण की बात कही जा रही है। ऐसे में अफसरों का पुल की निगरानी पर अधिक जोर रहा। इसी क्रम में डीएम तथा अन्य अफसरों ने बृहस्पतिवार को जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का मिनट्स टू मिनट्स कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार दिन में 12 बजे सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। इस दौरान वह कुंभ तथा विकास कार्यों की बैठक करेंगे। अखाड़ा परिषद की अगुवाई में प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में भी वह मौजूद रहेंगे। इसके बाद तकरीबन दो बजे उनके बाघम्बरी गद्दी जाने का कार्यक्रम है। वहां भोजन करेंगे। इस दौरान वह निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। एडीएम सिटी रजनीश राय ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को यहां आएंगे। शुक्रवार को विस्तृत कार्यक्रम आने की उम्मीद है। उधर, मुख्यमंत्री के मद्देनजर डीएम, कुंभ मेलाधिकारी आदि अफसरों की अगुवाई में लगातार बैठकें जारी रहीं। सर्किट हाउस से बाघम्बरी गद्दी तक तथा आसपास की सड़कों की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। अफसरों ने अन्य निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed