{"_id":"5da212c58ebc3e01431c197e","slug":"ishwar-sharan-degree-college-allahabad-news-ald2573387101","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के आधार पर हुआ भारतीय समाज का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के आधार पर हुआ भारतीय समाज का विकास
विज्ञापन
Ishwar Sharan Degree College
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईश्वर शरण में हुई विचार गोष्ठी में बोले न्यायमूर्ति अजय भनोट
प्रयागराज। भारतीय समाज का विकास धर्म के आधार पर हुआ है। उचित आचरण ही धर्म है। धर्म और विधि का अंतरसंबंध है। यह बात न्यायमूर्ति अजय भनोट ने शनिवार को ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय विचार गोष्ठी में कही।
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज, इंडियन लॉ जर्नल ऑन क्र्राइम एंड क्रिमिनोलॉजी और लीग पाथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विचार गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण के उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता नीरज कांत वर्मा ने कहा कि परिवर्तनशील समाज में अपराध के स्वरूप भी बदले हैं। इससे साइबर क्राइम जैसी नवीन अपराध विधियां अस्तित्व में आ रही हैं। कार्यक्रम में शासी निकाय के अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, इविवि में सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के डॉ. धनंजय चोपड़ा, इविवि में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष सक्सेना ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विचार गोष्ठी की स्मारिका का विमोचन किया गया और प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह एवं लीगल पाथ फाउंडेशन के गौरव गुलाटी के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ।
ईश्वर शरण में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
प्रयागराज। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में शनिवार को ‘एडवांसेस इन टेक्नोलॉजी, पैडागाजी एंड एजूकेशनल रिसर्च’ विषय पर 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय राजस्थान की पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रकला पांडेय ने कहा कि हमें तकनीक को हमारी संस्कृति, इतिहास, भूगोल के अनुसार चिंतन-मनन एवं विश्लेषण के साथ उपयोग में लाना चाहिए। इस मौके पर प्रो. अचिंत्य सिंहल, डॉ. धरीज चौधरी, डॉ. मनोज दूबे, डॉ. मान सिंह, डॉ. रचना सिंह, डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. शिवहर्ष सिंह मौजूद रहे। दूसरे सत्र में प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए गए।