{"_id":"ff5c6f8e3339e7137f0ceb6deb05d47f","slug":"ishaq-sudha-worship-the-flag-waved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशाक, सुधा, पूजा ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इशाक, सुधा, पूजा ने लहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद ब्यूरो। 83वें वायुसेना स्थापना दिवस के मौके पर मनौरी वायुसेना स्टेशन में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में महिलाओं व लड़कियों के लिए 3.5 किमी, 18 साल से कम आयु वर्ग के लोगों और 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सात और 18 से अधिक व 50 साल से कम आयु वर्ग के लिए 21 किमी की दौड़ आयोजित की गई। 21 किमी दौड़ में मोहम्मद इशाक, महिला वर्ग में सुधा मिश्रा और लड़कियों में पूजा पटेल ने पहला स्थान पाया।
21 किमी हाफ मैराथन में मोहम्मद इशाक, प्रमोद कुमार यादव व प्रमोद कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के लिए आयोजित दौड़ में सुधा मिश्रा, मंजू और निशा सिंधू पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार लड़कियों केलिए आयोजित दौड़ में पूजा पटेल, प्रगति और पल्लवी सोनी-कोनिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि लड़कों के लिए आयोजित दौड़ में प्रजवाल पांडे, रजत कुमार और कुलवीर सिंह ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
मध्य वायु कमान के सीनियर स्टाफ आफिसर एयर वाइस मार्शल एके भट्टाचार्या व सुजाता भट्टाचार्या ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। 24 ईडी एयरफोर्स के कमांडिंग आफिसर एयर कमोडोर संजय अनेजा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता के समापन मौके पर एयर वाइस मार्शल एसके भट्टाचार्या, सुजाता भट्टाचार्या, एयर कमोडोर संजय अनेजा, सिम्मी अनेजा केअलावा वायुसेना के कई अधिकारी, वायु सैनिक और परिजन आदि उपस्थित थे।