{"_id":"6862f4e78f1044fb130fedca","slug":"irregularities-in-27-works-including-road-hanuman-temple-corridor-allahabad-news-c-3-ald1053-658985-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क, हनुमान मंदिर कॉरिडोर समेत 27 कार्यों में अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क, हनुमान मंदिर कॉरिडोर समेत 27 कार्यों में अनियमितता
विज्ञापन
महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से कराए गए कार्यों में बड़े स्तर पर अनियमितता पाई गई है। मंडलायुक्त की जांच में हनुमान मंदिर कॉरिडोर से लेकर सड़कों व वर्टिकल गार्डेन समेत 26 कार्यों में गड़बड़ी पकड़ी गई है। वहीं, नगर निगम के भी एक काम में अनियमितता सामने आई है। मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
महाकुंभ के मद्देनजर प्राधिकरण एवं निगम की ओर से कराए गए कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्राधिकरण के 59 कार्यों की जांच के लिए अभियंताओं की 12 टीमें बनाई थीं। साथ में निगम के 44 कार्यों की जांच के लिए नौ टीमें गठित की थीं। इनमें से ज्यादातर टीमों ने रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन उनमें स्पष्टता नहीं थी।
इस पर मंडलायुक्त ने मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में टीम गठित कर दोबारा जांच कराई, जिसमें बड़े स्तर पर अनियमितता पाई गई है। प्राधिकरण की ज्यादातर सड़कों की इंटरलॉकिंग और लाल पत्थर भी उखड़ गए हैं। डिवाइडर पर लगाए गए पौधे सूख गए हैं। अंदावा चौराहे से सहसों चौराहे तक ग्रीनरी 10 फीसदी सूख गई हैं। कई नालियों की ढाल ठीक नहीं पाई गई साथ ही कनेक्टिविटी भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर कॉरिडोर में भी खामियां मिली हैं। इसके अलावा फाफामऊ पुल पर विकसित वर्टिकल गार्डेन में न तो पूरी दीवार मिली और न ही पौधे। वहीं, नगर निगम की ओर से ईश्वर शरण पुलिस चौकी तक सड़क, फुटपाथ व नाली सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया था लेकिन इंटरलॉकिंग धंस गई है।
मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अनियमितताओं को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अफसरों एवं ठेकेदारों के उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्रवाई और कटौती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त से कार्रवाई की बाबत 15 दिनों में रिपोर्ट भी मांगी है।
000
हनुमान मंदिर कॉरिडोर की दीवारों में दरारें, छत में लीकेज
- संगम तट पर लेटे हुए हनुमान मंदिर कॉरिडोर में तो बड़े स्तर पर गड़बड़ी पाई गई है। वाटरप्रूफिंग का कार्य नहीं होने की वजह से छत में ही लीकेज हो गया है। छत और कॉलम के बीच में खाली जगह भी पाई गई है। इतना ही नहीं प्लास्टर भी खराब पाया गया है। दरवाजे, चौखट एवं दीवारों में दरारें पड़ गई हैं।
पुजारी ब्लॉक के सामने फ्लोरिंग की ढाल भी ठीक नहीं है। जिस वजह से वहां जलभराव रहता है। सीमेंट्री रोड पर भी सड़क निर्माण में गड़बडी सामने आई है। इसे लेकर कार्यदायी संस्था पर 4,18,300 रुपये की कटौती प्रस्तावित की गई है।
000
नहीं मिली पीडीए की एक व नगर निगम की दो जांच रिपोर्ट
मंडलायुक्त की ओर से अभियंताओं की तीन टीमों ने अब भी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी हैं। इनमें से दो टीमों को नगर निगम के कार्यों की जांच सौंपी गई है। वहीं, एक पीडीए के कार्यों की जांच कर रही है। मंडलायुक्त ने डीएम को निर्देश देकर टीमों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही इनसे अवशेष कार्यों की जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट लेने की बात कही है।
000
मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व अभियंताओं की गठित ज्यादातर टीमों ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है। अभियंताओं की तीन टीमों ने जांच रिपोर्ट नहीं दी है। डीएम से कहा गया है कि उनसे भी जांच रिपोर्ट मांगी जाए। जांच रिपोर्ट में 27 कार्यों में अनियमितता पाई गई है। इनमें से 26 कार्य प्राधिकरण के हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त को दोषियों की जवाबदेही तय करने के साथ कार्रवाई के लिए कहा गया है। उनसे कार्रवाई की बाबत 15 दिनों में रिपोर्ट भी मांगी गई है। - विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त
000
000
पीडीए के कार्यों में पाई गई अनियमितता
अंदावा से सहसों चौराहा ग्रीनरी - सभी पौधे सूख गए, वाशिंग टोनिया पौधे एवं कवर प्लांट 10 प्रतिशत तक सूखे, ऊंचाई भी कम।
नैनी स्टेशन से मिर्जापुर राजमार्ग - नाली की कनेक्टिविटी नहीं
झूंसी बस स्टैंड तिराहे से गंगा तट - नाली की कनेक्टिविटी नहीं
झूंसी में कटका तक चौड़ीकरण - सड़क की चौड़ाई कम पाई गई, इंटरलॉकिंग टूट गई है, नाली का ढाल भी नहीं
गोविंदपुर सब्जी मंडी से कोटेश्वर महादेव तक मार्ग- नाली की कनेक्टिविटी नहीं, क्रॉस कवर्ड नाली नहीं है
एडीसी से हटिया चौराहे तक सड़क निर्माण - इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त
कोठापार्चा से यमुना ब्रिज तक सड़क कार्य - इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त
सुलाकी चौराहे से बलुआ घाट तक सड़क कार्य- नाली में कूड़ा भरा हुआ पाया गया
आईईआरटी चौराहे से बक्शी बांध तक सड़क कार्य- नाली ठीक नहीं, कूड़ा भरा हुआ, कई जगह पर सड़क खोदी हुई, 200 मीटर तक सड़क की गुणवत्ता भी खराब पाई गई
मनोकामना शिवमंदिर के आसपास विकास कार्य- नाली में कूड़ा भरा हुआ
हाईकोर्ट फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण - जल निकासी ठीक लेकिन कूड़ा भरा हुआ
सीमेट्री रोड - निर्माण में अनियमितता, 418300 रुपये की कटौती प्रस्तावित
लेप्रोसी चौराहे से रज्जू भैया विवि तक मार्ग सौंदर्यीकरण - निर्माण में अनियमितता
डीपीएस तिराहे से सरस्वती हाईटेक सिटी तक मार्ग सौंदर्यीकरण - इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त
हनुमान मंदिर कॉरिडोर - कई स्तर पर गड़बड़ी
रामबाग फ्लाईओवर के नीचे हरित पट्टी - इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त
नैनी, एमएनएनआईटी रेलवे एव खुसरोबाग फ्लाईओवर के नीचे हरित पट्टी - इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त
सोहबतियाबाद फ्लाईओवर के नीचे व शास्त्री ब्रिज से अंदावा तक हरित पट्टी - पौधे सूखे, इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त, रेलिंग पर पेंटिंग खराब
फाफामऊ ब्रिज के समानांतर, एमएनएनआईटी से विवि चौराहा तक - इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त
लीडर रोड व शास्त्री ब्रिज से अलोपीबाग फ्लाईओवर के नीचे- कई स्तर पर गड़बड़ी
सूबेदारगंज से बमरौली तक सड़क - इंटरलॉकिंंग क्षतिग्रस्त
फाफामऊ एप्रोच रोड पार्क का विकास - पौधे सूख गए, कई अन्य अनियमितता भी
शास्त्री पुल वर्टिकल गार्डेन - 25 फीसदी पौधे सूखे गए
फाफामऊ पुल पर वर्टिकल गार्डेन - 100 सीमेंटेड पाट्स नहीं मिले, 630 वर्ग मीटर के बजाय 394 वर्ग मीटर में फॉसिंग कार्य पाया गया, नहीं मिले पौधे
यमुना रिवर फ्रंट का विकास - स्वीकृत 39 में से तीन काम ही पाए गए। 36 कार्य नहीं हुए हैं।
000
नगर निगम के कार्य में अनियमितता
ईश्वर शरण पुलिस चौकी से पानी टंक तक सड़क एवं नाली - इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त
000
000
महत्वपूर्ण बिंदु
- 500 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराए हैं पीडीए ने
- 235 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराए हैं नगर निगम ने
- 59 में से पीडीए के 26 कार्यों में पाई गई है अनियमितता
- 44 में से नगर निगम के एक काम में मिली है गड़बड़ी