फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC will organize a trip to Goa this month, travel will be by plane

IRCTC : इस माह गोवा की सैर करवाएगा आईआरसीटीसी, विमान से होगा आवगमन

Thu, 04 Jan 2024 06:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 06:04 AM IST
सार

यात्रियों को इसके लिए सिर्फ लखनऊ जाना होगा। वहां से गोवा जाने एवं आने की फ्लाइट से व्यवस्था की गई है । साथ ही वहां ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है। गोवा में स्थानीय भ्रमण एसी वाहन द्वारा कराया जायेगा।

विज्ञापन
IRCTC will organize a trip to Goa this month, travel will be by plane
गोवा - फोटो : istock

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी ) ने नए वर्ष के मौके पर गोवा के लिए हवाई यात्रा पैकेज लांच किया है। चार दिन और तीन रात का यह पैकेज 25 से 28 जनवरी तक का है। इसमें हवाई यात्रा के साथ ही गोवा में रहने, खाने एवं घूमने का प्रबंध आईआरसीटीसी द्वारा ही किया जाएगा।

विज्ञापन

यात्रियों को इसके लिए सिर्फ लखनऊ जाना होगा। वहां से गोवा जाने एवं आने की फ्लाइट से व्यवस्था की गई है । साथ ही वहां ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है। गोवा में स्थानीय भ्रमण एसी वाहन द्वारा कराया जायेगा। वहां मुख्य रूप से मंगूशी मंदिर, अगुआडा किला, अंजुना बीच, बेंज सेलिब्रिटी मोम संग्रहालय, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, बागा बीच, कैण्डोलिम बीच, एवं स्नो पार्क का भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 36300, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 37100 और एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 44700 है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed