फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC will also visit Goa on Dussehra

दशहरे पर गोवा की सैर करवाएगा आईआरसीटीसी

Mon, 01 Aug 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will also visit Goa on Dussehra
गोवा एयरपोर्ट
दशहरे की छुट्टियों में इस बार आईआरसीटीसी गोवा का टूर पैकेज लेकर आया है। खास यह कि आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज में यात्रियों को ट्रेन की बजाय हवाई यात्रा करवाएगा। चार दिन एवं तीन रात के इस पैकेज में लोगों को सिर्फ अपना टिकट ही बुक कराना है। बाकी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होगी। इसके तहत गोवा में थ्री स्टार होटल में यात्रियों को रुकवाने की व्यवस्था भी शामिल है।
विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग  एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अभी हाल ही में भारत के तमाम पर्यटन स्थलों को रेल के साथ हवाई यात्रा से भी कराने को कहा था। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी 09 अक्तूबर से 12 अक्तूबर के बीच चार दिन एवं तीन रात का गोवा हवाई यात्रा का टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ आना होगा। यहां वे प्लेन द्वारा लखनऊ से वाया दिल्ली होकर गोवा ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल लोगों को गोवा में ठहराने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में रहेगी। एयरपोर्ट से होटल लाने एवं ले जाने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की ही रहेगी। दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 24900 एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 23500 रहेगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक दशहरे की छुट्टियों को ध्यान में रखकर यह पैकेज बनाया गया है। इसकी बुकिंग आईआरसीटी की वेबसाइट से ऑनलाइन करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed