{"_id":"61a8ffcf8a1e3016547bdb9e","slug":"irctc-to-offer-tour-to-andaman-and-nicobar-allahabad-news-ald321772196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडमान निकोबार की सैर करवाएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडमान निकोबार की सैर करवाएगा आईआरसीटीसी
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने निकाला अंडमान की यात्रा का टूर पैकेज
प्रयागराज। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अंडमान निकोबार के लिए हवाई टूर यात्रा का पैकेज निकाला है। यात्रा सात जनवरी 22 से शुरू होगी। वहां से वापसी 12 जनवरी की होगी। इस यात्रा के लिए यात्रियों को लखनऊ से सीधी फ्लाइट उपलब्ध होगी। यात्रा का पैकेज प्रति यात्री 51900 रुपये रहेगा।
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि छह दिन और पांच रात के इस पैकेज में कोलकाता के कालीघाट मंदिर, विक्टोरिया मेमोरियल, पोर्ट ब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, कोरबाइन कोव बीच, समुर्द्रिका (नेवल मैरीन) म्यूजियम एवं सागरिका इम्पोरियम, हैवलॉक में राधानगर बीच, कालापत्थर बीच एवं बराटांग आइलैंड आदि का भ्रमण कराया जाएगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों के लिए लखनऊ से कोलकाता एवं कोलकाता से पोर्टब्लेयर के साथ ही साथ वापसी यात्रा की व्यवस्था फ्लाइट द्वारा की गई है। इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों/रिजॅार्ट में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) की व्यवस्था आईआरसीटीसी ही करेगा। प्रयागराज में इसकी बुकिंग 8287930932 और 7081586383 नंबर पर कराई जा सकती है।