फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   irctc railway

एक पैसे में यात्रियों को अब दस लाख का बीमा

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
irctc railway
allahabad
एक पैसे में दस लाख का बीमा। सुनकर भले ही आश्चर्य हो लेकिन ऐसा होने जा रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी ) यात्रियों के लिए दीपावली बोनांजा लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का चयन करने वाले यात्रियों को महज एक पैसे में बीमा का ऑफर दिया है। शुक्रवार सात अक्तूबर से यह प्रभावी हो जाएगा। 31 अक्तूबर तक के लिए बुक किए गए सभी टिकट के लिए यह मान्य होगा। 
विज्ञापन


पिछले माह ही आईआरसीटीसी ने वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना शुरू की थी। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक इस योजना के तहत एक करोड़ 20 लाख 87 हजार 625 यात्री अपना विभिन्न ट्रेनों में बीमा करा चुके हैं। वर्तमान समय आईआरसीटीसी द्वारा बीमा की प्रीमियम राशि के रूप में 92 पैसे लिए जाते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से उत्साहित होकर आईआरसीटीसी ने प्रीमियम राशि को एक पैसा कर दिया है। हालांकि यह प्रीमियम अस्थायी अवधि के लिए ही लागू रहेगा। आईआरसीटीसी के प्रबंधक निदेशक डा. एके मनोचा के मुताबिक तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना के लिए कम कीमत को लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए यह दीपावली का उपहार है। बता दें कि आईआरसीटीसी के पोर्टल पर एक ट्रेन टिकट बुक करने पर 10 लाख रुपये बीमा कवर दिया जाता है। इस योजना के तहत मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता की स्थिति में यात्री या उसके परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। स्थायी विकलांगता पर 7.5 लाख, अस्पताल में भर्ती होने पर खर्च के दो लाख रुपये, आतंकवादी हमला, आगजनी, डकैती, परिवर्तित मार्ग, टर्मिनेशन एवं अन्य अप्रिय घटना होने पर दस हजार रुपये मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed