फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC

गन्ने की खोई से बनी थाली में खाना परोसेगा आईआरसीटीसी

Mon, 23 Sep 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
IRCTC
IRCTC
पीएम मोदी की नो प्लास्टिक मुहिम को बढ़ा रहा आईआरसीटीसी
विज्ञापन

प्रयागराज। पीएम मोदी की नो प्लास्टिक मुहिम को लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) अब उत्तर भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एक नई पहल करने जा रहा है। इलाहाबाद जंक्शन, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर सेंट्रल आदि रेलवे स्टेशनों पर आईआरसीटीसी गन्ने की खोई से बनी थाली में यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराएगा। इसकी तैयारी आईआरसीटीसी ने शुरू कर दी है। अभी दिल्ली जंक्शन पर बने बेस किचन में ही यह सुविधा उपलब्ध है।
दरअसल, अभी हाल ही में रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक की थाली पर दिए जाने वाली भोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। नो प्लास्टिक मुहिम के तहत आईआरसीसीटी से प्रमुख स्टेशनों की बेस किचन में गन्ने की खोई से बनी थाली का प्रयोग शुरू करने का निर्णय लिया है। इस थाली की खास बात यह है कि इसमें परोसे जाने वाला खाना काफी देर तक गर्म रहेगा। अभी इसका प्रयोग दिल्ली स्टेशन पर ही चल रहा है। अब इलाहाबाद जंक्शन, गोरखपुर, कानपुर आदि स्टेशनों पर भी होगा। जंक्शन स्थित आरके फूड में ही आईआरसीटीसी की ओर से मुंबई दुरंतो के यात्रियों का भोजन बनाया जाता है। अब यही भोजन इको फ्रेंडली थाली में पैक होगा। देश में चल रही कुछ राजधानी एक्सप्रेस में इको फ्रेंडली प्लेट की व्यवस्था पूर्व में की जा चुकी है।
विज्ञापन

खाने की पैकिंग पर रहेगा बार कोड
आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की थाली में बार कोड का भी प्रयोग करने जा रहा है। इसके माध्यम से यात्री अपने स्मार्ट फोन से बारकोड स्कैन कर यह जान सकेंगे कि संबंधित खाना आईआरसीटीसी की किस बेस किचन में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद आईआरसीटीसी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए गन्ने की खोई से बनी थाली में प्रयोग के तौर पर खाने की पैकिंग शुरू करने की तैयारी की है। इलाहाबाद जंक्शन समेत सभी प्रमुख स्टेशनों की बेस किचन में इसे शुरू किया जाएगा। - अश्विनी श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed