फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IPS Transfer: Tarun Gaba becomes the new Police Commissioner of Prayagraj,

IPS Transfer : तरुण गाबा बने प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्रनर, जानिए कौन हैं गाबा, CBI में भी रह चुके हैं तैनात

Sat, 22 Jun 2024 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 01:26 PM IST
सार

पहले यह सीबीआई में भी तैनात रह चुके हैं। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद प्रयागराज के पहले कमिश्नर बनाए गए रमित शर्मा को एडीजी बरेली के पद पर भेजा गया है। सात ही आईपीएस अधिकारी राजेश मिश्र को एसपी कुंभ मेला के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
IPS Transfer: Tarun Gaba becomes the new Police Commissioner of Prayagraj,
रमित शर्मा, पुलिस कमिश्रर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के पहले प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का तबादला कर दिया गया है। प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा बनाए गए हैं। चंडीगढ़ के मूल निवासी गाबा 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी है। पहले यह सीबीआई में भी तैनात रह चुके हैं। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद प्रयागराज के पहले कमिश्नर बनाए गए रमित शर्मा को एडीजी बरेली के पद पर भेजा गया है। सात ही आईपीएस अधिकारी राजेश मिश्र को एसपी कुंभ मेला के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


21 नवंबर में मिली थी प्रयागराज की कमान

पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद रमित शर्मा पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए थे। 21 नवंबर को उन्हें पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। रमित शर्मा के कार्यकाल में  उमेश पाल हत्याकांड से लेकर माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के अलावा उसके गैंग के कई शूटरों का एनकाउंटर किया गया। साथ ही उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed