फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IPL betting busted six accused arrested, wires related to Rajasthan

प्रयागराज : आईपीएल में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े हैं तार

Thu, 12 May 2022 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 May 2022 08:41 PM IST
सार

विकास के मोबाइल पर प्रतिदिन जयपुर से ओटीपी आता था, जिसके बाद प्रति गेंद ‘भाव’ मिलना शुरू हो जाता था। गिरोह के लोगों ने सट्टेबाजी से करोड़ों रुपये कमाए थे। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि सभी मंहगी मंहगी गाड़ियों और से चलते थे।

विज्ञापन
IPL betting busted six accused arrested, wires related to Rajasthan
Prayagraj News : आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार सट्टेबाजी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

एसटीएफ ने जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन इलाके में बुधवार की रात आईपीएल में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन लाख रुपये, आई-20 कार समेत तमाम चीजें बरामद हुई हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन



आईपीएल शुरू होने के बाद से सूचना मिल रही थी कि सटोरिये सट्टा खिलवा रहे हैं। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह को टैगोर टाउन के एक घर में सट्टेबाजी की पुख्ता सूचना मिली तो बुधवार की रात उस घर की घेरेबंदी की गई। पुलिस ने मौके से गैंग के सरगना अल्लापुर के विकास केसरवानी, सट्टा मैनेजर अंबर यादव निवासी फतेहपुर बिछुआ, नैनी के शुभेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु शिवहरे निवासी सुभाष नगर फतेहपुर, रंजीत यादव निवासी फतेहपुर बिछुआ और फाफामऊ बाजार के शिवम चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



उनके पास से तीन लाख 23 हजार रुपये, एक आई-20 कार, एलईडी, मॉडम, रजिस्टर और विभिन्न कंपनियों के 14 मोबाइल फोन बरामद हुए। सरगना विकास केसरवानी ने बताया कि गिरोह लंबे समय से सट्टेबाजी में लिप्त है। राजस्थान के जयपुर से ‘लाइन’ लेकर आईपीएल में सट्टेबाजी की जा रही थी। शहर के सैकड़ों लोग विकास तथा उसके गैंग के माध्यम से आईपीएल में पैसा लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन जयपुर से आता था ओटीपी

विकास के मोबाइल पर प्रतिदिन जयपुर से ओटीपी आता था, जिसके बाद प्रति गेंद ‘भाव’ मिलना शुरू हो जाता था। गिरोह के लोगों ने सट्टेबाजी से करोड़ों रुपये कमाए थे। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि सभी मंहगी मंहगी गाड़ियों और से चलते थे। किसी दूसरे शहर में जाने के लिए फ्लाइट का प्रयोग करते थे। आरोपियों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ धारा 420 भी लगाई गई है। 


किरायेदार और जयपुर के सटोरिये भी वांटेड 
गैंग के लोगों ने टैगोर टाउन के एक घर को अपना अड्डा बनाया था। वहां धर्मेंद्र सिंह नाम का शख्स किरायेदार था। गैंग के लोग उसे अच्छी खासी रकम देते थे। एसटीएफ ने धर्मेंद्र को भी नामजद किया है। इसके अलावा जयपुर के रहने वाले मुख्य सटोरियों को भी वांटेड किया गया है। पुलिस को मोबाइल पर पूरी रिकार्डिंग मिली है। गैंग के लोगों ने तमाम लोगों की रकम धोखे से हड़पी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed