फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IPL 2022: Yash's economical bowling played an important role in making Gujarat the champion

IPL 2022 : यश की किफायती गेंदबाजी ने गुजरात को चैंपियन बनाने में निभाई अहम भूमिका

Mon, 30 May 2022 07:21 PM IST
विनोद सिंह मशाहिद अब्बास, प्रयागराज
मशाहिद अब्बास, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 May 2022 07:21 PM IST
सार

आईपीएल के फाइनल में गुजरात और राजस्थान की टीम की भिड़ंत में शहर के लोगों की नजरें अपने लाल पर टिकी थीं। रविवार को आईपीएल का खिताबी मुकाबला शुरू होने से पहले ही संगमनगरी के कई मोहल्लों में लोग एकत्र होकर मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे। जैसे ही मैच शुरू हुआ तो लोग उल्लास से नारे लगाए लगे।

विज्ञापन
IPL 2022: Yash's economical bowling played an important role in making Gujarat the champion
यश दयाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पहली बार आईपीएल में खेल रहा संगम नगरी का छोरा फाइनल में छा गया। शहर के रहने वाले यश दयाल ने गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए  किफायती गेंदबाजी की। फाइनल मैच में यश ने ही राजस्थान को शुरुआती झटके दिए। इतना ही नहीं यश की किफायती गेंदबाजी के सामने राजस्थान के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते रहे। यश ने तीन ओवरों में केवल 18 रन खर्च करके सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चलता किया।

विज्ञापन



आईपीएल के फाइनल में गुजरात और राजस्थान की टीम की भिड़ंत में शहर के लोगों की नजरें अपने लाल पर टिकी थीं। रविवार को आईपीएल का खिताबी मुकाबला शुरू होने से पहले ही संगमनगरी के कई मोहल्लों में लोग एकत्र होकर मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे। जैसे ही मैच शुरू हुआ तो लोग उल्लास से नारे लगाए लगे। यश की टीम गुजरात टाइटंस को गेंदबाजी मिली और दूसरा ओवर उनके खाते में ही आया।
विज्ञापन



यश ने अपने पहले ही ओवर में मात्र पांच रन खर्च किए। पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे यश दयाल ने तीन ओवर में 18 रन खर्च कर यशस्वी जायसवाल का विकेट चटकाया। यह राजस्थान टीम को पहला झटका था। इसके बाद राजस्थान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। फाइनल में यश के लाजवाब प्रदर्शन से शहरवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात ने 3.20 करोड़ में खरीदा था
आईपीएल की नीलामी में गुजरात टाइटंस की टीम ने यश दयाल को 3.20 करोड़ रुपये में टीम के साथ जोड़ा था। जबकि यश दयाल का बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये ही था। उनको खरीदने के लिए कई टीमों ने अपनी रुचि दिखाई थी। 


यश दयाल पर भरोसा जताते हुए आशीष नेहरा ने जब 14 अप्रैल को राजस्थान रायल्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जोड़ा तो यश ने अपने पहले ही मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तब से लगातार वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे। 

यश ने आईपीएल में लिए 11 विकेट
यश ने आइपीएल-2022 में कुल नौ मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 31 ओवर फेंके और 296 रन देकर 11 विकेट चटकाए। यश ने अपनी लाइन और लेंथ से कई बड़े नामचीन क्रिकेटरों को प्रभावित किया है। आशीष नेहरा, मोहम्मद शमी , हार्दिक पांडेय और दिनेश कार्तिक ने कई मौके पर यश की तारीफ की है। 


यश के परिवार वाले बोले, बेटे के प्रदर्शन पर है गर्व
फाइनल मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल, मां राधा दयाल, बहन शुचि दयाल और भांजी वर्षा सिंह ने मैच के बाद फोन पर बातचीत कर खुशी जताई और कहा कि यश को संगमनगरी की दुआओं ने यहां तक पहुंचाया है। यश के पिता ने कहा कि उनको अपने बेटे पर गर्व है। उसने शानदार प्रदर्शन से उनका सीना चौड़ा कर दिया। वहीं यश के बचपन के कोच कौशिक पाल ने कहा कि वह कितने खुश हैं यह बताने के लिए उनके पास शब्द ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed