फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Invitation sent to President PM for the of former Governor Kesharinath

Prayagraj : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ की तेरहवीं के लिए राष्ट्रपति, पीएम को भेजा गया आमंत्रण

Fri, 13 Jan 2023 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 09:56 PM IST
सार

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तेरहवीं शुक्रवार 20 जनवरी को होगी। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है। इन सभी लोगों को ई-मेल के माध्यम से शोक संदेश भेजने के साथ ही तेरहवीं में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है।

विज्ञापन
Invitation sent to President PM for the of former Governor Kesharinath
Prayagraj News : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तेरहवीं शुक्रवार 20 जनवरी को होगी। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है। इन सभी लोगों को ई-मेल के माध्यम से शोक संदेश भेजने के साथ ही तेरहवीं में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है।

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल का निधन रविवार आठ जनवरी को ही हुआ था। तब सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना आदि ने प्रयागराज आकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। अब उनकी तेरहवीं 20 जनवरी को होनी है। इसके लिए उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी ने गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल कलराज मिश्र, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत कई केेंद्रीय मंत्री एवं योगी सरकार के तमाम मंत्रियों को तेरहवीं में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन


केशरी नाथ की बहु कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि सारे कार्यक्रम 20 जनवरी को सिविल लाइंस के लोहिया मार्ग स्थित आवास पर ही होंगे। उधर बताया जा रहा है कि केशरी नाथ की तेरहवीं में शामिल होने केे लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज पहुंच सकते हैं। इसके पूर्व राजनाथ सिंह वर्ष 2016 में भी केशरी नाथ की पत्नी के निधन के बाद उनकी तेरहवीं में गृहमंत्री के रूप में प्रयागराज आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed