फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview postponed for two days due to PCS mains

पीसीएस मेंस के कारण दो दिन का इंटरव्यू स्थगित

Fri, 20 Sep 2019 08:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Interview postponed for two days due to PCS mains
Interview postponed for two days due to PCS mains
प्रयागराज। पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 18 एवं 22 अक्तूबर को प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित कर दिया है, जो अब छह एवं सात नवंबर को होगा। वहीं, 12 एवं 13 सितंबर को स्थगित किए गए कीट विज्ञान विषय के इंटरव्यू की निर्धारित की नई तिथि में एक संशोधन और किया गया है। इस विषय का इंटरव्यू अब आठ नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी की शिकायत पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने 12 एवं 13 सितंबर को प्रस्तावित अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा एवं कीट विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू स्थगित कर दिया था। स्थगित किए गए तीनों विषयों के इंटरव्यू 30 सितंबर एवं एक अक्तूबर को आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। शुक्रवार को हुई आयोग की बैठक में निर्णय लिया गया कि कीट विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अब आठ नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 18 अक्तूबर से शुरू होने जा रही पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के मद्देनजर आयोग ने तीसरे चरण के तहत 18 एवं 22 अक्तूबर को प्रस्तावित असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी एवं इतिहास का इंटरव्यू स्थगित करने का निर्णय लिया है। स्थगित किया गया साक्षात्कार अब छह एवं सात नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने पीसीएस मेंस के लिए क्वालीफाई किया है और उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू में भी शामिल होना है। दोनों तिथियां टकराने से वे किसी एक परीक्षा से वंचित हो रहे थे। आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयोग में आवेदनपत्र देकर 18 एवं 22 अक्तूबर को प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू के 11 पदों का रिजल्ट घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने शुक्रवार को विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू के 11 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें सामान्य के नौ पद (चार महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग का एक और अनुसूचित जाति का एक पद शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 19 एवं 20 सितंबर को आयोजित किया गया और इंटरव्यू के बाद देर शाम आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया। साक्षात्कार में 65 अभ्यर्थी शामिल हुए।

23 सितंबर से शुरू होगा तीसरे चरण का इंटरव्यू
प्रयागराज। विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तीसरे चरण का इंटरव्यू 23 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 24 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन अंग्रेजी विषय के 48, भूगोल के 25 और चित्रकला विषय के 11 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed